शादी का झांसा देकर बुलाया और चीर दिया पेट! मोकामा में प्रेमिका के चाचा ने बॉयफ्रेंड की हत्या को दिया खतरनाक अंजाम

मोकामा के अंशु की प्रेम प्रसंग में पेट चीरकर निर्मम हत्या। कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश ने रची थी साजिश। प्रेमिका के माता-पिता व बहन समेत चार गिरफ्तार। हत्या में प्रयुक्त कार और चाकू बरामद।

By : Anshuman Parashar
शादी का झांसा देकर बुलाया और चीर दिया पेट! मोकामा में प्रेमिका के चाचा ने बॉयफ्रेंड की हत्या को दिया खतरनाक अंजाम

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के पटना जिला के मोकामा में पिछले एक महीने से लापता 16 वर्षीय किशोर अंशु कुमार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह वारदात प्रेम प्रसंग के प्रतिशोध में अंजाम दी गई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि अंशु की निर्मम तरीके से हत्या कर उसका शव नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका के माता-पिता और बड़ी बहन समेत चार आरोपियों को दबोच लिया है।

साजिश का मास्टरमाइंड है चर्च हमले का कुख्यात अपराधी

अंशु की हत्या की पूरी पटकथा प्रेमिका के मुंहबोले चाचा और इलाके के कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश उर्फ ज्ञानी दास ने लिखी थी। यह वही अपराधी है जिसने 2005 में मोकामा कैथोलिक चर्च के फादर मैथ्यू की चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। अपनी भतीजी के प्रेम प्रसंग से नाराज ज्ञान प्रकाश ने अंशु को रास्ते से हटाने के लिए उसे शादी का झांसा दिया और धोखे से बख्तियारपुर बुलाया।

पेट चीरकर सड़क किनारे फेंका शव

बाढ़ एसडीपीओ-2 रामकृष्ण के अनुसार, 20 मार्च को अंशु को झांसा देकर बख्तियारपुर से हरनौत ले जाया गया। सुनसान रास्ते में अपराधियों ने चाकू से अंशु का गला और पेट चीर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिनाख्त मिटाने के उद्देश्य से शव को लावारिस हालत में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इस कांड में इस्तेमाल कार, हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक के चप्पल भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस की रडार पर किशोरी और मुख्य आरोपी

पुलिस ने इस मामले में पटना सिटी से विजय कुमार (मुख्य सहयोगी) के अलावा किशोरी के पिता, मां और बहन को जेल भेज दिया है। हालांकि, मुख्य साजिशकर्ता ज्ञान प्रकाश और अंशु की प्रेमिका अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

संबंधित सामग्री

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

Bihar News: ललन सिंह से मिले नीतीश कुमार, जानिए क्या है इसकी वजह 

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार को फिर केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के आवास पर पहुंचे। 

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Bihar News: पटना में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का खुलासा किया है। 

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

रोजगार मेले में गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पहले सरकारी नौकरी की नियुक्ति...

पटना में आयोजित रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रोजगार और नियुक्ति को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। 

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

बिहार के Gen-Z से संवाद करेंगे चिराग, इस दिन पटना में होगा ‘Youth Bole To’ कार्यक्रम

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के युवा कार्यक्रम ‘Youth BOLE TO’ की घोषणा की। 

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा में फिर गोलीकांड: आपसी विवाद के दौरान सो रही महिला को लगी गोली, सर्जरी के बाद हालत नाजुक

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के पंचवीरा गांव के वार्ड नंबर-7 में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।