Summer Special Train: बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे से जारी किया शेड्यूल

Summer Special Train: बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे से जारी किया शेड्यूल

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए साउथ सेंट्रल रेलवे ने बिहार से हैदराबाद के लिए अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

summer special train बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें रेलवे से जारी किया शेड्यूल

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए साउथ सेंट्रल रेलवे ने बिहार से हैदराबाद रूट पर अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों का परिचालन 23 अप्रैल से 3 मई के बीच अलग-अलग तारीखों पर होगा। 

मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली 

मुजफ्फरपुर से चरलापल्ली (हैदराबाद के पास) के लिए स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल, 30 अप्रैल और 3 मई को चलाई जाएगी। जबकि वापसी में चरलापल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन 24 अप्रैल, 28 अप्रैल और 1 मई को संचालित होगी।

अन्य रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनें

चरलापल्ली-जसीडीह: 23 अप्रैल, 30 अप्रैल
जसीडीह-चरलापल्ली: 24 अप्रैल, 1 मई
चरलापल्ली-बरौनी: 26 अप्रैल
बरौनी-चरलापल्ली: 28 अप्रैल

मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए चल रही प्रमुख ट्रेनें

  • 15293 मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस: सुबह 11:25 बजे मुजफ्फरपुर से खुलकर अगले दिन रात 11:50 बजे चरलापल्ली पहुंचती है।
  • 07650 मुजफ्फरपुर-लिंगमपल्ली स्पेशल: यह ट्रेन हर बुधवार सुबह 4:50 बजे चलती है।
  • 06230 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर स्पेशल (काचीगुडा मार्ग से): शनिवार को सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करती है।


पटना और दरभंगा से भी ऑप्शन 

पटना (दानापुर) और दरभंगा से भी हैदराबाद के लिए नियमित ट्रेनें उपलब्ध हैं:

  • 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (रोजाना)
  • 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (मंगलवार, शुक्रवार)
  • 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (रविवार)

यात्रा समय और किराया

बिहार से हैदराबाद तक की यात्रा में आमतौर पर 33 से 38 घंटे का समय लगता है। जबकि किराया स्लीपर: 700 रुपये – 900 रुपये , 3AC: 1800 रुपये – 2100 रुपये और 2AC: 2700रुपये – 3000 रुपये है। 

संबंधित सामग्री

फिल्मी अंजाद में पत्नी का शव ठिकाने लगाने की थी तैयारी,  पुलिस ने दबोचा

बिहार

फिल्मी अंजाद में पत्नी का शव ठिकाने लगाने की थी तैयारी, पुलिस ने दबोचा

बिहार के नवादा जिले में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या करके उसका शव स्कॉर्पियो से लेकर फरार हो रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

बिहार

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

पटना-भोजपुर-सासाराम फोरलेन सड़क के निर्माण का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण से पटना से सासाराम तक का चार घंटे का सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार के जमुई जिले में झगड़े को खत्म कराने गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार के सुपौल जिले में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार

बिहार में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में इस हाईटेक अंदाज में चल रहा था नकल, पकड़ी गई दो महिला अभ्यर्थी

बिहार में लोकसेवा आयोग की परीक्षा के दौरान संदिग्ध गतिविधि करती दो महिला अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से ब्लूटूथ और आंसर शीट भी बरामद किया गया है।