न्यूज11 भारत
हजारीबाग/डेस्क: बड़कागांव में संचालित एनटीपीसी के पकरी बरवाडीह कोल माइंस से बाना दाग रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई कर रहे हाइवा वाहन को अपराधियों ने निशाना बनाया. बताया जा रहा है कि 4–5 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने वाहन को रोककर चालक को नीचे उतारा और पेट्रोल छिड़ककर वाहन में आग लगा दी. इस दौरान चालक भी झुलस गया. घटना के बाद अपराधियों ने एक पर्ची छोड़कर मयंक सिंह गैंग के राहुल दुबे के नाम से जिम्मेदारी लेने की बात कही है.
आगजनी की घटना के करीब एक घंटे बाद तक पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने की बात सामने आई है. इधर, एनटीपीसी की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. घटना के बाद कोयला ढुलाई का काम फिलहाल ठप है और वाहन चालकों में डर का माहौल बना हुआ
यह भी पढ़ें: गिरिडीह में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी नक्सली साजिश नाकाम, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद