सड़क पर रेंगते दिव्यांग को देख अधिकारी का पसीजा दिल, गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गए, हाथो-हाथ बना सर्टिफिकेट

By : News11 Bharat
सड़क पर रेंगते दिव्यांग को देख अधिकारी का पसीजा दिल, गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले गए, हाथो-हाथ बना सर्टिफिकेट

अविनाश श्रीवास्तव

 रोहतास/डेस्क:  रोहतास जिले के सासाराम में गुरुवार को मानवता की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता वाली छवि को पूरी तरह बदल कर रख दिया. अमूमन जहां योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरतमंदों की चप्पलें घिस जाती हैं, वहीं एक आला अधिकारी ने खुद अपनी गाड़ी की फ्रंट सीट पर दिव्यांग को बैठाया और उसका हक दिलवाया.

सूचना पर पहुंचे सहायक निदेशक 

दरअसल गुरुवार की दोपहर सासाराम की सड़क पर रमेश कुमार नामक एक दिव्यांग व्यक्ति लाचारी में रेंगते हुए जा रहा था. मीडिया के माध्यम से जब इसकी सूचना जिला दिव्यांग सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक आफताब करीम को मिली, तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और दिव्यांग रमेश की स्थिति देख भावुक हो गए.

सदर अस्पताल ले जाकर बनवाया सर्टिफिकेट 

सहायक निदेशक ने न केवल रमेश को सांत्वना दी, बल्कि उसे ससम्मान अपनी सरकारी गाड़ी की अगली सीट पर बैठाया और सीधे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. उन्होंने सदर अस्पताल में रमेश की जांच करवाई और मौके पर हीं उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करवाया.

मिलेगी ट्राई साइकिल और अन्य सुविधाएं

सहायक निदेशक आफताब करीम ने दिव्यांग रमेश को भरोसा दिलाया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर विभाग की ओर से उसे ट्राई साइकिल सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए विभाग द्वारा पूरा प्रयास किया जाता है, लेकिन फिर भी कुछ लोग इससे वंचित रह जाते हैं. उन्होंने उक्त दिव्यांग के बारे में सूचना देने के लिए मीडिया के प्रति भी आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: बीडीओ रेश्मा रेखा मिंज ने बीएलओ के साथ की बैठक, निर्वाचन कार्यों की विस्तृत समीक्षा

संबंधित सामग्री

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री 

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री 

विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की.