14वीं JPSC फर्जीवाड़ा

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की.

By : Ark Sahuliyar
14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की. रक्षक सिंह ने 27 अगस्त को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी. रक्षक सिंह TDPL एजेंसी के एकाउंटेंट हैं. सीआईडी ने उसे 6 अगस्त को लखनऊ से गिरफ्तार किया था. 14वीं जेपीएससी की प्रारंभिक परिक्षा का संचालन TDPL एजेंसी ने किया था. एजेंसी के निदेशक की भी मामले में गिरफ्तारी हुई थी. मामले में जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत दो दर्जन से अधिक की गिरफ्तारी हो चुकी है. 21 जुलाई को सीआईडी ने मामले में कार्रवाई शुरू की थी. जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी कर  दस्तावेजों का जखीरा बरामद किया गया था. मामले की जांच और कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री विमला प्रधान का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, सरकार ने जारी किया निर्देश

संबंधित सामग्री

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री 

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री 

विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 

थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

आयुष्मान एवं अबुआ स्वास्थ्य कार्डधारियों को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मिलेगी सुविधा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी