झामुमो का एक दिवसीय धरना

बसिया में झामुमो का एक दिवसीय धरना: MMDR संशोधन बिल 2026 वापस लेने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी 

प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा प्रखंड अध्यक्ष सुकरात उरांव की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

By : Ark Sahuliyar
बसिया में झामुमो का एक दिवसीय धरना: MMDR संशोधन बिल 2026 वापस लेने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी 

नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
बसिया प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा प्रखंड अध्यक्ष सुकरात उरांव की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार से हाल ही में लाए गए 'एमएमडीआर (MMDR) संशोधन बिल 2026' को तत्काल वापस लेने की पुरजोर मांग की.

धरना को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सुकरात उरांव  ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में लागू किया गया एमएमडीआर संशोधन बिल राज्य के हित में नहीं है. खनिज संसाधनों से मिलने वाला राजस्व झारखंड के विकास का मुख्य आधार है. यदि केंद्र सरकार इस संशोधन बिल को लागू करती है, तो इससे राज्य के राजस्व पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और झारखंड का विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प हो जाएगा.

 इस दौरान प्रखंड सचिव जयंत दास में  ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार उनकी मांगों को जल्द स्वीकार कर इस बिल को वापस नहीं लेती है, तो पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगे और भी जोरदार व चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. इस धरना प्रदर्शन में झामुमो के केंद्रीय सदस्य अलीम खान, प्रखंड सचिव जयंत दास, सोनू पाण्डेय, एमलेन कुल्लू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे.
 
संबंधित सामग्री

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री 

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री 

विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की.

थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

आयुष्मान एवं अबुआ स्वास्थ्य कार्डधारियों को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मिलेगी सुविधा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

सुबह-सुबह कुएं में तैरता मिला 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव, दो दिन से था लापता, रायकेरा गांव में सनसनी

सुबह-सुबह कुएं में तैरता मिला 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव, दो दिन से था लापता, रायकेरा गांव में सनसनी

भरनो थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में शनिवार की अहले सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित एक कुएं में 60 वर्षीय बंधना उरांव का शव तैरता हुआ देखा.