सुदिव्य कुमार सोनू के विभाग

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास, अधिसूचना जारी

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास रहेगा. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है. 

By : Ark Sahuliyar
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास, अधिसूचना जारी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे सभी विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास होंगे. इस संबंध में विभाग की और से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अधिसूचना के मुताबिक, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा कला, संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग CM हेमंत सोरेन को आवंटित किया गया हैं.

बता दें कि सुदिव्य कुमार सोनू का 06 सितंबर को निधन हो गया था. उनके निधन के बाद उनके पास रहे विभागों के आवंटन को लेकर झारखंड सरकार ने अब औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली है.  इससे पहले पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद उनके पास रहे विभाग भी CM हेमंत सोरेन ही संभाल रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज