न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. मामले में 23 सितंबर को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. 15 सितंबर को याचिका दाखिल कर कोर्ट से अग्रिम राहत की गुहार लगायी है. सीआईडी ने सौरव कुमार को आरोपी बनाया है. उसपर लटक गिरफ्तारी की तलवार रही है. गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट से अग्रिम राहत की गुहार लगायी गयी है. मामले में सीआईडी की कार्रवाई 21 जुलाई को शुरू हुई है. गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ में कई खुलासे हुए है. सीआईडी द्वारा जप्त किए गए दस्तावेज और आरोपियों से हुई पूछताछ में आए तथ्य के आधार पर सीआईडी जांच और कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें- 14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज