रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण को मिली रफ्तार: टेंडर जारी, सीमावर्ती बिहार को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी

रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है। इस परियोजना से बिहार के सीमावर्ती इलाकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मिलेगी

By : sawan kumar
रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण को मिली रफ्तार: टेंडर जारी, सीमावर्ती बिहार को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी

रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण को मिली रफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

पटना - बिहार के लोगों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर है। राज्य के रक्सौल में एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि रक्सौल हवाई अड्डे के नवनिर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

हाईलाइट्स - 

  • रक्सौल एयरपोर्ट निर्माण के लिए टेंडर जारी
  • रनवे, टैक्सीवे समेत एयरसाइड इंफ्रा विकसित होगा
  • 207 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित
  • 139 एकड़ अतिरिक्त जमीन का होगा अधिग्रहण
  • चंपारण और सीमावर्ती क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा फायदा
     

एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए टेंडर जारी

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के रनवे, एप्रन, टैक्सीवे समेत एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी सेवाओं का टेंडर निकाला गया है। यह कदम परियोजना को जमीन पर उतारने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है।

सीमावर्ती इलाके को मिलेगा बड़ा फायदा

रक्सौल एयरपोर्ट के निर्माण से बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी मिलेगी। खासकर चंपारण क्षेत्र के लोगों के लिए यह परियोजना बेहद फायदेमंद साबित होगी। इससे न सिर्फ यात्रा आसान होगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

जमीन अधिग्रहण और बजट की स्थिति

एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले से जारी है। सरकार ने इस काम के लिए करीब 207 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। योजना के तहत कुल 139 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

पहले से मौजूद है पर्याप्त जमीन

बताया जा रहा है कि रक्सौल एयरपोर्ट के पास पहले से ही 100 एकड़ से ज्यादा जमीन उपलब्ध है। विस्तार के लिए अतिरिक्त 139 एकड़ जमीन की जरूरत है, जिसके लिए भू-अर्जन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा था। अब सरकार ने इस अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है, जिससे परियोजना को और गति मिलने की उम्मीद है।

विकास की ओर बढ़ता बिहार

डबल इंजन सरकार के सहयोग से यह परियोजना बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। रक्सौल एयरपोर्ट बनने के बाद राज्य के सीमावर्ती इलाकों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।


इसे भी पढ़ें - पटना में सत्ता का महा शो: 7 मई को कैबिनेट विस्तार, PM मोदी-शाह की मौजूदगी में ऐतिहासिक शपथ ग्रहण

संबंधित सामग्री

विश्व पर्यटन दिवस पर CRPF जवानों और ग्रामीणों ने चलाया स्वच्छता अभियान

विश्व पर्यटन दिवस पर CRPF जवानों और ग्रामीणों ने चलाया स्वच्छता अभियान

सीआरपीएफ कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह ने कहा कि पर्यटन स्थलों की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस, यात्रियों ने देखी झारखंड की अनूठी संस्कृति

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस, यात्रियों ने देखी झारखंड की अनूठी संस्कृति

कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और कला की झलक यात्रियों को देखने को मिली.

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र

प्रधान सचिव मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पर विधिसम्मत कार्रवाई करें: सरयू राय

Bihar News: बिहार में अवैध क्लिनिक सील होने से मचा हड़कंप, जानिए  क्या है पूरा मामला

Bihar News: बिहार में अवैध क्लिनिक सील होने से मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

पश्चिम चंपारण जिले के रामनगर में अवैध क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।