न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई हैं. सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से एडी सिंह भी उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि महागठबंधन पांचवीं सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में है और जल्द ही नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता हैं.
वर्तमान राजनीतिक गणित के अनुसार, विधानसभा में महागठबंधन के पास फिलहाल 35 विधायकों का समर्थन है, जबकि राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के वोट की आवश्यकता होती हैं. ऐसे में महागठबंधन को जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी 6 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी. दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लिए भी पांचवीं सीट आसान नहीं दिख रही हैं. जानकारी के मुताबिक, एनडीए को इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए अभी 3 और विधायकों के वोट की जरूरत हैं. ऐसे में दोनों गठबंधन अतिरिक्त समर्थन जुटाने की कोशिश में जुट गए हैं.
यह भी पढ़े: बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़, नीतीश कुमार आज भरेंगे राज्यसभा नामांकन