मलमास मेला 2026: ड्यूटी से गायब 17 अफसरों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, वेतन रोका

मलमास मेला 2026: ड्यूटी से गायब 17 अफसरों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, वेतन रोका

राजकीय मलमास मेला 2026 में ड्यूटी से अनुपस्थित मिले 17 अधिकारियों और कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम कुंदन कुमार ने सभी का वेतन रोकते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है।

मलमास मेला 2026 ड्यूटी से गायब 17 अफसरों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई वेतन रोका

मलमास मेला 2026: |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना  -   राजकीय मलमास मेला 2026 में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। मेला ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए 17 अधिकारियों और कर्मियों से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। साथ ही सभी का एक दिन का वेतन और मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

हाईलाइट्स - 

  • मलमास मेला ड्यूटी से गायब मिले 17 अधिकारियों और कर्मियों पर कार्रवाई
  • जिला प्रशासन ने एक दिन का वेतन और मानदेय रोका
  • डीएम कुंदन कुमार के औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही
  • 24 घंटे के भीतर सभी से मांगा गया स्पष्टीकरण
  • कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई की जद में

औचक जांच में सामने आई लापरवाही

मलमास मेला में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी बीच जिला पदाधिकारी सह मेला प्राधिकार अध्यक्ष कुंदन कुमार ने वरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न नियंत्रण कक्षों और ड्यूटी प्वाइंट का अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी बिना अनुमति अपने कार्यस्थल से नदारद मिले।

डीएम ने कहा- ड्यूटी में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

निरीक्षण के बाद जिला प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना है। डीएम ने स्पष्ट कहा कि मलमास मेला जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में ड्यूटी से गायब रहना श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।

कई विभागों के अधिकारी कार्रवाई के दायरे में

कार्रवाई की जद में रहुई के अंचल अधिकारी मनोज कुमार प्रसाद, इस्लामपुर नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी पूजा माला, हरनौत की प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रिया आनंद, चंडी की बीएसओ मोनालिसा, एकंगरसराय की सीडीपीओ कविता कुमारी, गिरियक की बीएसओ मीनू कुमारी और करायपरसुराय के कनीय प्रबंधक तकनीकी रिन्द्र कुमार समेत कई अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

कई कर्मियों को नोटिस, मेला क्षेत्र में हड़कंप

महिला पर्यवेक्षिका, पंचायत रोजगार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक, ग्रामीण आवास सहायक और विकास मित्र जैसे कई कर्मियों को भी नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने सभी को तुरंत ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर नोडल अधिकारियों से समन्वय बनाने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई के बाद मेला क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप का माहौल है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मेला ड्यूटी में अब किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें - बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अपराध से कमाई संपत्ति पर कसा शिकंजा, 1400 से ज्यादा अपराधी रडार पर

संबंधित सामग्री

बिहार में बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर सख्ती, 10 जून तक आवेदन नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

राजनीति

बिहार में बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर सख्ती, 10 जून तक आवेदन नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

बिहार शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता संचालित निजी विद्यालयों को 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम मौका दिया है। तय समय सीमा के बाद आवेदन नहीं करने वाले स्कूलों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की चेताव

 
बिहार पुलिस को मिलेंगे 6 नए युवा IPS,सम्राट सरकार के फेरबदल के बीच जल्द संभालेंगे जिम्मेदारी

राजनीति

बिहार पुलिस को मिलेंगे 6 नए युवा IPS,सम्राट सरकार के फेरबदल के बीच जल्द संभालेंगे जिम्मेदारी

बिहार में प्रशासनिक बदलावों के बीच 2024 बैच के 6 नए IPS अधिकारियों की जल्द तैनाती होने जा रही है। युवा अधिकारियों के आने से पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और कार्यशैली देखने को मिल सकती है।

BSEB Compartment Result 2026: मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल रिजल्ट जारी, हजारों छात्रों को मिली बड़ी राहत

बिहार

BSEB Compartment Result 2026: मैट्रिक-इंटर कंपार्टमेंटल रिजल्ट जारी, हजारों छात्रों को मिली बड़ी राहत

बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद हजारों छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

549 करोड़  गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाला महासेतु खतरे में ! स्पैन में गैप,बड़े हादसे की आशंका के बाद भारी वाहनों पर रोक

बिहार

549 करोड़ गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाला महासेतु खतरे में ! स्पैन में गैप,बड़े हादसे की आशंका के बाद भारी वाहनों पर रोक

गोपालगंज-बेतिया को जोड़ने वाले जादोपुर-मंगलपुर महासेतु में स्पैन गैप और पाया धंसने की सूचना से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने एहतियातन भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी है, जबकि विशेषज्ञ टीम से पुल की जांच

NEET छात्रों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में परीक्षा के दिन सरकारी बसों में मुफ्त सफर

राजनीति

NEET छात्रों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में परीक्षा के दिन सरकारी बसों में मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NEET परीक्षा के दिन बिहार के सभी परीक्षार्थियों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। साथ ही सामाजिक संगठनों और जिला प्रशासन को पेयजल, शरबत और