राबड़ी देवी ने सरकार को लिखा लेटर, डॉक्टरों की सलाह पर नए आवास में लालू यादव के लिए मांगा स्पेशल मेडिकल रूम

पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने सरकार को पत्र लिखकर सरकारी आवास खाली करने के लिए एक महीने की मोहलत मांगी है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने नए घर में लालू यादव के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की मांग की है।

By : Anshuman Parashar
राबड़ी देवी ने सरकार को लिखा लेटर, डॉक्टरों की सलाह पर नए आवास में लालू यादव के लिए मांगा स्पेशल मेडिकल रूम

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क( रोहित, पटना) बिहार के सियासी हलके से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के वीवीआईपी सरकारी आवास को खाली करने की प्रक्रिया के बीच लालू परिवार ने सरकार के सामने एक विशेष मांग रख दी है। सूत्रों से मिली बेहद पुख्ता जानकारी के अनुसार, राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने मौजूदा सरकारी बंगले को खाली करने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय (मोहल्लत) मांगा है। इसके पीछे लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य और नए आवास में जरूरी तैयारियों को मुख्य वजह बताया गया है।

नए बंगले में लालू यादव के लिए विशेष कमरे की मांग

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत को ध्यान में रखते हुए लालू परिवार नए घर के शिफ्टिंग इंतजामों को लेकर काफी सतर्क है। सरकार को लिखे पत्र में राबड़ी देवी ने मांग की है कि उन्हें जो नया सरकारी आवास आवंटित किया जा रहा है, उसमें लालू प्रसाद यादव के लिए एक बिल्कुल अलग और विशेष कमरे की व्यवस्था की जाए। डॉक्टरों ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए पूरी तरह अलग और सुरक्षित कमरे में रहने की सख्त चिकित्सकीय सलाह (Medical Advice) दी है।

'10 सर्कुलर रोड' जैसी व्यवस्था होने के बाद ही होगी शिफ्टिंग

लालू परिवार पिछले लंबे समय से पटना के '10 सर्कुलर रोड' स्थित आलीशान बंगले में रह रहा है। इस बंगले में लालू प्रसाद यादव के इलाज, आराम और डॉक्टरों की निगरानी के लिए एक विशेष रूप से तैयार अलग कमरा है। राबड़ी देवी का कहना है कि जब तक नए आवंटित बंगले में डॉक्टरों के निर्देशानुसार वैसी ही मेडिकल व्यवस्थाएं और अलग कमरा तैयार नहीं हो जाता, तब तक वहां शिफ्ट होना मुमकिन नहीं है।

स्वास्थ्य कारणों और बंगले के रेनोवेशन के लिए मांगा समय

पत्र में इस बात का साफ जिक्र है कि लालू परिवार शिफ्टिंग से पीछे नहीं हट रहा है, बल्कि वे नए घर को लालू यादव के रहने लायक सुरक्षित बनाना चाहते हैं। नए सरकारी आवास को और बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने, मेडिकल सेटअप तैयार करने और जरूरी रेनोवेशन के काम को पूरा करने के लिए ही सरकार से एक महीने की मोहलत की गुहार लगाई गई है। अब गेंद सरकार के पाले में है कि वह विपक्ष के इस सबसे बड़े सियासी परिवार की इस मेडिकल ग्राउंड वाली मांग पर क्या रुख अपनाती है।

संबंधित सामग्री

लालू परिवार पर लटकी कोर्ट की तलवार, IRCTC होटल घोटाले में टला बड़ा फैसला, जानिए कब होगी सुनवाई

लालू परिवार पर लटकी कोर्ट की तलवार, IRCTC होटल घोटाले में टला बड़ा फैसला, जानिए कब होगी सुनवाई

IRCTC होटल टेंडर घोटाले में लालू, राबड़ी और तेजस्वी यादव को राहत। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला 16 जुलाई तक टाला। ED और CBI की चार्जशीट पर टिकीं सबकी नजरें।

राबड़ी देवी को बड़ा झटका, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का मिला अल्टीमेटम, प्रशासन ने दिया 15 दिनों का समय

राबड़ी देवी को बड़ा झटका, 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का मिला अल्टीमेटम, प्रशासन ने दिया 15 दिनों का समय

पूर्व CM राबड़ी देवी को पटना जिला प्रशासन ने '10 सर्कुलर रोड' आवास खाली करने का 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्हें '39 हार्डिंग रोड' में शिफ्ट होने को कहा गया है, वरना कानूनी कार्रवाई होगी।

राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का मिला नोटिस, जाने अब किसे मिलेगा ये आवास

राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का मिला नोटिस, जाने अब किसे मिलेगा ये आवास

राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली करने का नोटिस मिला है। भवन निर्माण विभाग ने यह आवास मंत्री नरेंद्र किशोर राम को दिया है। राबड़ी देवी अब हार्डिंग रोड पर शिफ्ट होंगी।