अनोखी पहल

बिहार में अनोखी पहल: जेल के अंदर नहीं, पेट्रोल पंप पर काम करेंगे 200 कैदी

राज्य के चार सेंट्रल जेलों के कैदी जल्द ही पेट्रोल पंप चलाएंगे। 

By : Rani Thakur
बिहार में अनोखी पहल: जेल के अंदर नहीं, पेट्रोल पंप पर काम करेंगे 200 कैदी

Image-Gemini

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
राज्य के चार सेंट्रल जेलों के कैदी जल्द ही पेट्रोल पंप चलाएंगे। मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर और बक्सर केंद्रीय कारा की खाली पड़ी जमीन पर पेट्रोल पंप का संचालन किया जाएगा।

इसके लिए राज्य सरकार पेट्रोलियम कंपनियों को सिर्फ जमीन मुहैया कराएगी। पेट्रोलियम कंपनियां ही सारा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करेंगी।

राज्य सरकार को कोई भी राशि खर्च नहीं करनी है। सम्राट कैबिनेट से इसकी स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। पेट्रोल पंप शुरू होने के बाद सेंट्रल जेल के औसत 50-50 कैदियों को तेल भरने से लेकर रखरखाव आदि का काम मिलेगा।

इसके बदले कैदियों को पारिश्रमिक का भी भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार को भी कमाई में हिस्सेदारी मिलेगी जिससे सरकारी राजस्व प्राप्त होगा।

इसी माह पेट्रोलियम कंपनियों से करार के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है। गृह विभाग (कारा) के अनुसार, मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा और पूर्णिया केंद्रीय कारा में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (IOCL) का चयन किया गया है। 

वहीं भागलपुर के शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा और बक्सर केंद्रीय कारा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का चयन पेट्रोल पंप संचालन के लिए किया गया है।

एमओयू प्रस्ताव आ चुका है, जिस पर इसी पखवारे पेट्रोलियम कंपनियों और जेल अधीक्षकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

कारा प्रशासन के अनुसार, पेट्रोल पंपों पर बेहतर आचरण वाले कैदियों को काम में लगाया जाएगा। इसके अलावा ऐसे कैदी जो लंबी जेल की सजा काट चके हैं, और उनकी बहुत कम सजा बची हैं, उनकी सेवाएं भी ली जाएंगी।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।