गयाजी पहुंचे प्रवीण तोगड़िया, विष्णुपद मंदिर में किए दर्शन; बोले- हिंदू समाज को ...

गयाजी पहुंचे प्रवीण तोगड़िया, विष्णुपद मंदिर में किए दर्शन; बोले- हिंदू समाज को संगठित करने का अभियान जारी

गयाजी पहुंचे प्रवीण तोगड़िया विष्णुपद मंदिर में किए दर्शन बोले- हिंदू समाज को संगठित करने का अभियान जारी

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुंचे. गयाजी पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के चरण चिन्ह पर माथा टेककर पूजा-अर्चना की और देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. इसके बाद उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की.

मीडिया से बातचीत करते हुए तोगड़िया ने कहा कि देश में लोकतंत्र है और यहां जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी बहुमत का ही फैसला सामने आएगा और वहां हिंदू समाज की जीत होगी. उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से देशभर में “हिंदू घर सुरक्षित, हिंदू घर रोग मुक्त” अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य समाज के बीच संवाद बढ़ाना और संगठन को मजबूत करना है. अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर उन्होंने ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव का जिक्र किया. गैस सिलेंडर की किल्लत पर उन्होंने कहा कि सरकार ने किसी बड़े संकट से इनकार किया है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें: नवादा में AK-47 सहित भारी मात्रा में हथियार जब्त, एक गिरफ्तार,रजौली के जंगल से असामाजिक तत्वों के लेवी वसूली का खुलासा

संबंधित सामग्री

झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

झारखंड

झारखंड में पुलिसकर्मियों को 8 हफ्तों में मिलेगा ACP-MACP और एरियर का लाभ, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला 

नरसिंह भगवान जन्म महोत्सव भव्य रूप से संपन्न, नीलांचल आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

झारखंड

नरसिंह भगवान जन्म महोत्सव भव्य रूप से संपन्न, नीलांचल आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब

गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

झारखंड

गावां में खेत में भटके हिरण को ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, इलाज के दौरान मौत

छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी

झारखंड

छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन पर बढ़ा विरोध, 13 मई को धरना, चक्का जाम की चेतावनी

JCSTI के अंतर्गत रांची साइंस सेंटर में सात दिवसीय साइंस इनोवेशन कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन 

झारखंड

JCSTI के अंतर्गत रांची साइंस सेंटर में सात दिवसीय साइंस इनोवेशन कैंप 2026 का सफलतापूर्वक समापन