पटना में स्मैक-चरस माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, आधा दर्जन से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

By : News11 Bharat
पटना में स्मैक-चरस माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार, आधा दर्जन से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

राजू राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक–चरस माफिया पर बड़ा प्रहार किया हैं. वही पटना के मनेर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सिटी एसपी के निर्देश पर मनेर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए आधा दर्जन से अधिक स्मैक और चरस माफियाओं को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब ₹12 लाख नकद, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा तथा लगभग 1 किलो स्मैक बरामद की है. जप्त स्मैक की कीमत कई करोड़ रुपये आंकी जा रही है. पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. पटना पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर बड़ी चोट पहुंची है और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है. पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़े: भरनो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई

संबंधित सामग्री

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल मिलेंगे 3 नए जज, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह 

झारखंड हाई कोर्ट को कल 3 नए जज मिलेंगे. कल सुबह 10:15 बजे हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों को पद की शपथ दिलाएंगे.

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस पर हमला मामले में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

18 मार्च 2026 को पदमा चौक पर करीब 100 महिला-पुरुषों ने सूरज कुमार के शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया था

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पलामू में सीएसपी लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार, चार थानों के मामले सुलझे

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा, लूटे गए 7,100 रुपये, मोबाइल, सतबरवा से लूटी गई पल्सर बाइक और चेहरे ढकने के कपड़े बरामद किए हैं.