न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना : अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है।
अब इतनी चुकानी होगी कीमत
पांच दिनों में ईंधन के दामों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को ही कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। पटना में पहले पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपए प्रति लीटर थी। रेट बढ़ने के बाद लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 109.57 रुपए देने होंगे। वहीं डीजल की कीमत पहले 94.65 रुपए प्रति लीटर थी। रेट बढ़ने के बाद एक लीटर डीजल के लिए 95.55 रुपए देने होंगे।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?
मिली जानकारी के अनुसार, इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं और यही वजह है कि इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ सकती है।