पटना ट्रैफिक पुलिस के पास होगी अब अपनी दो एंबुलेंस, आपात स्थिति में मिलेगी मदद

एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से CSR फंड के तहत पटना ट्रैफिक पुलिस को दो एंबुलेंस मुहैया करायी गई है। दसअसल आज बिहार के DGP और चोला मंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के MD के बीच एक MOU पर हस्ताक्षर किए.

By : Neelkamal
पटना ट्रैफिक पुलिस के पास होगी अब अपनी दो एंबुलेंस, आपात स्थिति में मिलेगी मदद

AI सांकेतिक तस्वीर ।

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

हाइलाइट्स - 

  •  DGP और ADG (ट्रैफिक) ने दोनों एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
  • सड़क दुर्घटना के दौरान आपात स्थिति में मिलेगी मदद
  • पाटलि पथ और जेपी गंगा पथ पर तैनात रहेंगे एम्बुलेंस

पटना -  राजधानी पटना की ट्रैफिक पुलिस को दो एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की गई है। इनकी मदद से किसी सड़क दुर्घटना के दौरान आपात स्थिति में मरीजों को नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने में काफी सहूलियत होगी। ये दोनों एंबुलेंस मुख्य रूप से अटल पथ, पाटलि पथ और जेपी गंगा पथ पर तैनात रहेंगे। अन्य मुख्य सड़कों पर भी इनका भ्रमण होता रहेगा। 

आज इन दोनों एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने रवाना किया। पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी के साथ एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने भी गाड़ियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इन दोनों गाड़ियों को CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिब्लिटी) फंड के तहत चोला मंडलम जनरल इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से पुलिस महकमा के प्रदान किया गया है। इसे लेकर डीजीपी और कंपनी के एमडी वी सूर्यनारायणन ने एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी किया गया है। 
 
एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने बताया कि चौबीस घंटे यह एंबुलेंस प्रमुख सड़कों पर तैनात रहेगी, खासकर अटल पथ, पाटलि पथ, जेपी गंगा पथ के प्रमुख हिस्सों पर मौजूद रहेंगे। जहां जैसी जरूरत पड़ेगी, वहां इन एंबुलेंस को भेजकर जल्द से जल्द पीड़ितों को सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसमें ट्रैफिक पुलिस के अलावा स्वास्थ्य विभाग के स्तर से प्रशिक्षित कर्मी भी मौजूद रहेंगे। ताकि तुरंत घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पटना सड़क दुर्घटना में देश के टॉप-100 शहरों में आता है। इस वजह से दुर्घटना के बाद पीड़ितों को शुरुआती के कुछ घंटों यानी गोल्डन ऑवर के दौरान चिकित्सीय सहायता मुहैया कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कहा कि इस एंबुलेंस सेवा को जल्द ही डॉयल-112 से भी जोड़ दिया जाएगा। ताकि आपात स्थिति में इस पर फोन करने पर पुलिसीय के साथ ही फौरन चिकित्सीय सहायता भी मुहैया हो सके। देश के तीन राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार में चोला मंडलम कंपनी ने इस तरह के एंबुलेंस को प्रदान किया है।

इसे भी पढ़ें - मछली आहार में बिहार बन रहा आत्मनिर्भर, 39 हजार टन मछलियों का हुआ निर्यात

संबंधित सामग्री

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले पटना में बवाल, ट्रैक जाम-तोड़फोड़ के बीच चला लाठीचार्ज; 16 लाख अभ्यर्थियों की बढ़ी बेचैनी

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले पटना में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और ट्रैक जाम से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद हंगामा जारी रहा, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आमस में बड़ी कार्रवाई: पिकअप से 1076 लीटर विदेशी शराब जब्त, भोजपुर का युवक गिरफ्तार

आमस में बड़ी कार्रवाई: पिकअप से 1076 लीटर विदेशी शराब जब्त, भोजपुर का युवक गिरफ्तार

गया के आमस थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 1076.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में भोजपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तस्करी नेटवर्क

रात में सोने गई थी बुलबुल, सुबह फंदे से लटका मिला शव; मुंगेर में नाबालिग की मौत से सनसनी

रात में सोने गई थी बुलबुल, सुबह फंदे से लटका मिला शव; मुंगेर में नाबालिग की मौत से सनसनी

मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बुलबुल कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


वर्दी का रौब, ठगी का खेल: सुगौली में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, लूट की साजिश नाकाम

वर्दी का रौब, ठगी का खेल: सुगौली में फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, लूट की साजिश नाकाम

सुगौली पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले आरोपी नितेश कुमार को गिरफ्तार कर लूट की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया। आरोपी के घर से पुलिस वर्दी समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं, जबकि उसके साथियो