Patna Metro: राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक सुरंग तैयार: अब रैंप से जुड़ेगा मलाही पकड़ी से राजेंद्रनगर स्टेशन

पटना मेट्रो की नई 681 मीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल बनकर तैयार हो गई। अब मलाही पकड़ी से राजेंद्रनगर स्टेशन को रैंप बनाकर जोड़ा जाएगा।

By : Rani Thakur
Patna Metro: राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक सुरंग तैयार: अब रैंप से जुड़ेगा मलाही पकड़ी से राजेंद्रनगर स्टेशन

राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक सुरंग तैयार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क : पटना मेट्रो की नई 681 मीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल  बनकर तैयार हो गई। यह मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्रनगर टर्मिनल के बीच का हिस्सा है। टीबीएम-04 ने डाउन लाइन सुरंग का निर्माण पूरा किया है। अब मलाही पकड़ी से राजेंद्रनगर स्टेशन को रैंप बनाकर जोड़ा जाए। 

750 मीटर का बनेगा रैंप

पटना मेट्रो परियोजना लाखों यात्रियों को सुरक्षित, तेज व पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी। मलाही पकड़ी से राजेंद्रनगर मेट्रो स्टेशन की दूरी करीब 2 किमी है। अधिकारियों के मुताबिक मलाही पकड़ी स्टेशन से आगे एलिवेटेड बना हुआ है। यहां से 750 मीटर का रैंप बनेगा। इसके बाद अंडरग्राउंड टनल में लाइन सीधी होकर राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास मेट्रो स्टेशन पर खड़ी होगी।

पटना जंक्शन तक टनल 

राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक डाउन लाइन अंडर ग्राउंड टनल बनी है। अप लाइन में टीबीएम काम कर रही है। वहीं, स्टेडियम से पटना विवि तक अप और डाउन लाइन टनल बनकर तैयार हो चुकी है। यहां से पीएमसीएच होते गांधी मैदान तक निर्माण कार्य जारी है। वहीं, गांधी मैदान से आकाशवाणी होते पटना जंक्शन तक टनल का निर्माण चल रहा है। मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक इस साल के अंततक तक प्रायरिटी कॉरिडोर में टनल का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद फिनिशिंग, ट्रैक बिछाने सहित अन्य कार्य करने होंगे।

इस रूट में काम बाकी

खेमनीचक से जगनपुरा, रामकृष्णा नगर होते मीठापुर तक एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण तेजी से चल रहा है। अब मीठापुर से पटना जंक्शन को जोड़ने का कार्य बचा है। यहां भी राजेंद्र नगर टर्मिनल की तरह रेलवे लाइन के नीचे टनल बनेगी। इसका निर्माण पूरा होने के बाद कॉरिडोर वन और कॉरिडोर टू की ट्रेन पटना जंक्शन पहुंचेगी।

मलाही पकड़ी तक जल्द शुरू होगी सेवा 

अभी पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक 3.45 किमी एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक पर लोग सफर कर रहे हैं। अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच परिचालन 2.75 किमी परिचालन शुरू होना है। इसके बाद पटना शहर में 6.2 किमी का सफर आम लोग करेंगे।

संबंधित सामग्री

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया .

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।