Patna School Timing: भीषण गर्मी के कारण पटना के स्कूलों की टाइमिंग बदली, DM ने ज...

Patna School Timing: भीषण गर्मी के कारण पटना के स्कूलों की टाइमिंग बदली, DM ने जारी किया सख्त निर्देश

patna school timing भीषण गर्मी के कारण पटना के स्कूलों की टाइमिंग बदली dm ने जारी किया सख्त निर्देश

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में सूरज के तल्ख तेवर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लगातार दूसरे दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के बाद पटना जिला प्रशासन ने बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा आदेश जारी किया है। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बढ़ते पारे और दोपहर की लू (Hit wave) के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है, जिसे देखते हुए स्कूलों के समय में कटौती अनिवार्य है।

प्री-स्कूल से 5वीं तक: 11.30 बजे के बाद पढ़ाई पर रोक

नए आदेश के मुताबिक, पटना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर 5वीं कक्षा तक की तमाम शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 11.30 बजे के बाद पूरी तरह बंद रहेंगी। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र और प्री-स्कूल भी शामिल हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि छोटे बच्चों को दोपहर की झुलसाने वाली गर्मी में स्कूल में रखना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ होगा।

Caption

6ठी से 8वीं के छात्रों को भी बड़ी राहत

मिडिल स्कूल के छात्रों के लिए भी राहत भरी खबर है। जिलाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई दोपहर 12.30 बजे के बाद प्रतिबंधित कर दी है। स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपना शेड्यूल इस तरह तय करें कि साढ़े बारह बजे तक हर हाल में छुट्टी हो जाए।

मौसम विभाग की चेतावनी: अभी और तपेगा बिहार

मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले ही आगाह किया था कि इस बार अप्रैल में ही गर्मी अपने चरम पर होगी। विशेष रूप से दक्षिण बिहार के जिलों में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। विशेषज्ञों की मानें तो अगले एक सप्ताह तक लू के थपेड़ों से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। 10 से अधिक जिलों में लू जैसे हालात बन गए हैं, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

प्रशासन का सख्त रुख

डीएम ने सभी विद्यालय प्रबंधकों को चेतावनी दी है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भीषण गर्मी को देखते हुए अभिभावकों ने भी प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है, ताकि बच्चों को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचाया जा सके।

संबंधित सामग्री

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार: 4 दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े, वैशाली सबसे आगे

बिहार में जनगणना 2027 के तहत स्व–गणना अभियान को तेज रफ्तार मिल रही है, जहां चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़ चुके हैं। वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में सबसे ज्यादा उत्साह दिख रहा है, जिससे

पटना के पोखर में डूबने से युवक की मौत, शव न मिलने पर भड़के ग्रामीण, NH-139 पर घंटों जमकर काटा बवाल

बिहार

पटना के पोखर में डूबने से युवक की मौत, शव न मिलने पर भड़के ग्रामीण, NH-139 पर घंटों जमकर काटा बवाल

पटना के फुलवारी शरीफ में पोखर में डूबने से युवक की मौत के बाद भारी बवाल हुआ। प्रशासन की सुस्ती से नाराज ग्रामीणों ने NH-139 जाम कर आगजनी की जिससे एम्स जाने वाले मरीज घंटों फंसे रहे।

Bihar Train News: बिहार से यूपी जाने वाली छह ट्रेनों का बदला गया रूट, यहां देखें डिटेल्स

बिहार

Bihar Train News: बिहार से यूपी जाने वाली छह ट्रेनों का बदला गया रूट, यहां देखें डिटेल्स

प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से मुजफ्फरपुर से जाने और आने वाली छह ट्रेनों का रूट परिवर्तन किया गया है। जबकि दो ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है।

बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा बिहार का यह जिला, 500 मेगावाट का लगेगा  सोलर प्लांट

बिहार

बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा बिहार का यह जिला, 500 मेगावाट का लगेगा सोलर प्लांट

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में 500 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए जल्द ही जमीन की पहचान की जाए।

बिहार में टुकड़ों में मिली महिला की लाश, अपराधियों ने धड़ और सिर किया गायब

बिहार

बिहार में टुकड़ों में मिली महिला की लाश, अपराधियों ने धड़ और सिर किया गायब

रोहतास के दिनारा में महिला की वीभत्स हत्या से सनसनी। पहचान मिटाने के लिए अपराधियों ने शव के टुकड़े कर सिर और धड़ गायब किया। दुष्कर्म की आशंका, जांच के लिए मेडिकल टीम गठित और सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस।