पटना की तर्ज पर अब मुंगेर की सड़कों दौड़ेंगी महिलाओं के लिए पिंक बसें

By : News11 Bharat
पटना की तर्ज पर अब मुंगेर की सड़कों दौड़ेंगी महिलाओं के लिए पिंक बसें

सौरभ गुप्ता/न्यूज11  भारत

मुंगेर/डेस्क: बिहार सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर बिहार राज्य परिवहन विभाग की ओर से पटना की तर्ज पर अब मुंगेर की सड़कों पर पिंक बसों को चलाया जाएगा जिसके लिए पिंक बस मुंगेर आ चुकी है जिसे शास्त्री नगर स्थित बस डिपो मे रखा गया है. ये बसें अभी जमालपुर से लेकर बरियारपुर तक चलेंगी, इन बसों का किराया भी अन्य यात्री वाहनों से काफी कम रखा गया है, जमालपुर से मुंगेर तक के लिए 18 रुपये और जमालपुर से बरियारपुर तक के लिए 27 रुपये महिलाओं को देना पड़ेगा. इस बस में महिलाओं और लड़कियों के बैठने के लिए कुल 22 सीटें है. इन बसों को महिला ड्राइवर चलाएंगी और टिकट महिला कंडक्टर काटेंगी. इस बस में खास बात ये है कि पीरियड के दिनों में बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं एवं लड़कियों के लिए बस के अंदर सेनेटरी पैड एटीएम भी लगाया गया है जिसमें पांच रुपये का कॉइन डालने पर एक सेनेटरी पैड बाहर आ जाएगा. ये बस प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी, बस के अंदर आग से बचने के लिए अग्निशमन यंत्र की भी व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें: चांडिल: निर्माणाधीन चौका-पातकुम रोड का विधायक सविता महतो ने किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

देवघर में आज खुलेगा बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा करेंगे उद्घाटन

देवघर में आज खुलेगा बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा करेंगे उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे.

भुरकुंडा CCL हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

भुरकुंडा CCL हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

महिला को धक्का मारने के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क में गिर गए थे, लेकिन जब तक लोग उन्हें पकड़ पाते  दोनों युवक बाइक लेकर भुरकुंडा थाना की ओर भाग गए. 

पलामू: करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत

पलामू: करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया.

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

बिहार पुलिस के सिपाही ने पहली अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.