सड़क हादसा

भुरकुंडा CCL हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

महिला को धक्का मारने के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क में गिर गए थे, लेकिन जब तक लोग उन्हें पकड़ पाते  दोनों युवक बाइक लेकर भुरकुंडा थाना की ओर भाग गए. 

By : Dipali Kumari
भुरकुंडा CCL हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत

सागर कुमार भुरकुंडा/न्यूज़11 भारत 
रामगढ़/डेस्क:
भुरकुंडा में CCL हॉस्पिटल गेट के पास सड़क किनारे चल रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गयी. महिला MECL कॉलोनी सायल मोड़ की रहने वाली बताई जा रही है. 

मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने नातिनी को CCL हॉस्पिटल से छुट्टी करा कर घर जा रही थी. मेडिकल में दवा लेने को दौरान महिला रोड किनारे खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार ब्लैक कलर का पेशन प्रो ने महिला को टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत घायल महिला को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले जाया गया. महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने गंभीर अवस्था में महिला को रांची सदर अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक में दो लड़के सवार थे. महिला को धक्का मारने के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क में गिर गए थे, लेकिन जब तक लोग उन्हें पकड़ पाते  दोनों युवक बाइक लेकर भुरकुंडा थाना की ओर भाग गए. 

इसे भी पढ़ें: लगातार भू-धंसान से भड़का आक्रोश, BCCL के खिलाफ कल कतरास बंद का ऐलान

संबंधित सामग्री

देवघर में आज खुलेगा बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा करेंगे उद्घाटन

देवघर में आज खुलेगा बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा करेंगे उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे.

पलामू: करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत

पलामू: करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया.

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

बिहार पुलिस के सिपाही ने पहली अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.