करमा पूजा विसर्जन

पलामू: करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया.

By : Dipali Kumari
पलामू: करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में करमा पूजा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां कोयल नदी में डूबने से पांचों लोगों की मौत हो गई, इनमें 2 छोटे बच्चे भी शामिल हैं.

बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पानी से सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक सभी की जान जा चुकी थी. बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त लोग करमा डाल विसर्जन करने नदी पर गए थे, जहां अचानक गहरे पानी में जाने की वजह से यह हादसा हो गया. 
इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. एक साथ पांच लोगों की मौत से पूरे गांव और पीड़ित परिजनों में भारी शोक का माहौल है तथा कोहराम मचा हुआ है.

हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान बाबूलाल सिंह के 18 वर्षीय पुत्र नीतिश कुमार सिंह, पुरानी ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार ठाकुर, संजय सिंह का 12 पुत्र  राजा सिंह, तिलकधारी पासवान का 16 वर्षीय पुत्र विशाल पासवान और सुनील सिंह का 8 वर्षीय बेटा हेमंत कुमार सिंह के रूप में हुई है. 

इसे भी पढ़ें: अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

संबंधित सामग्री

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

दानापुर में सनसनी: सिपाही ने बहन को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया; दोनों की मौत

बिहार पुलिस के सिपाही ने पहली अपनी बहन को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली.

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

अभी नहीं थमेगी बारिश! झारखंड में आज और कल जमकर बरसेंगे बादल; 27 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने झारखंड के कई हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है.

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, देर रात अस्पताल पहुंचे CM हेमंत और कल्पना सोरेन; बाहर ले जाने पर हो रहा विचार 

रूपी सोरेन की तबीयत में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची से बाहर ले जाने पर विचार किया जा रहा है.

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट