न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: कतरास क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसान की घटना से आक्रोशित लोगों ने BCCL के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है. कल 24 सितंबर को कतरास बंद की घोषणा की गयी है.
क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-धंसान की घटना के बाद BCCL द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किये जाने से नाराजगी देखने को मिल रही है. लोगों ने भू-धंसान वाले स्थलों की समुचित भराई करने की मांग की है. साथ ही आसपास के इलाकों में हो रहे अवैध कोयला खनन को रोकने की भी मांग की गयी है.
इसे भी पढ़ें: पलामू: करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत