विधान परिषद चुनाव के पहले एक्टिव हुए नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से की मुलाकात

विधान परिषद चुनाव के पहले एक्टिव हुए नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से की मुलाकात

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद चुनाव के पहले सक्रिय हो गए हैं। आज सुबह से ही वे अपने खास नेताओं के साथ मुलाकात करने में लगे हुए हैं।

विधान परिषद चुनाव के पहले एक्टिव हुए नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से की मुलाकात

उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से मिले नीतीश कुमार |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा /  पटना:
बिहार विधान परिषद चुनाव के पहले पटना में हलचल तेज हो गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद चुनाव के पहले सक्रिय हो गए हैं। आज सुबह से ही वे अपने खास नेताओं के साथ मुलाकात करने में लगे हुए हैं। 

विजय चौधरी के आवास पहुंचे नीतीश 

आज सुबह वे बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पहुंचे। वहां से नीतीश कुमार मात्र 2 मिनट में ही निकल गए। इससे पहले उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से भी मुलाकात की। संजय झा के आवास से निकलने के बाद नीतीश कुमार सीधे उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी के आवास पहुंच गए। 

आज से शुरू नामांकन 

बता दें कि बिहार विधान परिषद की 10 रिक्त सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारों का नामांकन आज से शुरू हो गया है।  इन सीटों में से एक सीट पर उपचुनाव भी कराया जाएगा। जबकि बाकी नौ सीटों के लिए नियमित चुनाव होंगे। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

नामांकन की अंतिम तिथि 8 जून

चुनाव आयोग की अधिसूचना के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी, जबकि उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा और उसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। विधान परिषद की जिन नौ सीटों पर नियमित चुनाव हो रहे हैं, उनका कार्यकाल 28 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। जबकि नीतीश कुमार के इस्तीफे से खाली हुई सीट का कार्यकाल 6 मई 2030 तक है। यही वजह है कि इस सीट पर अलग से उपचुनाव कराया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार में आज से 17 जून तक राजस्व महाअभियान चलेगा, जिसमें रविवार को भी काम होगा. मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सुधार के साथ 15 जून के बाद 8054 राजस्व कर्मचारियों व क्लर्कों की बहाली का ऐलान किया है.

बिहार में पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! कबाड़ में दें अपनी खटारा गाड़ी और नई कार पर पाएं टैक्स में बंपर डिस्काउंट

बिहार

बिहार में पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! कबाड़ में दें अपनी खटारा गाड़ी और नई कार पर पाएं टैक्स में बंपर डिस्काउंट

बिहार के पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! सरकार ने व्हीकल स्क्रैपिंग नियमों को मंजूरी दी, अब पुरानी गाड़ी कबाड़ में देने पर नई गाड़ी खरीदने पर मोटर व्हीकल टैक्स में 50% तक छूट मिलेगी.

बिहार के पुराने गाड़ी मालिकों की मौज! कबाड़ में दें अपनी खटारा गाड़ी और नई कार पर पाएं टैक्स में बंपर डिस्काउंट

बदल जाएगी भागलपुर के ऐतिहासिक जिला स्कूल की सूरत, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

बिहार

बदल जाएगी भागलपुर के ऐतिहासिक जिला स्कूल की सूरत, हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

भागलपुर का ऐतिहासिक जिला स्कूल अब 'सरस्वती विद्या निकेतन' के नाम से आधुनिक मॉडल स्कूल बनेगा। यहां स्मार्ट क्लास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसी हाईटेक सुविधाएँ भी मिलनी शुरू होगी।

बिहार में ठनका गिरने से 4 की मौत, 2 घायलों का इलाज जारी

बिहार

बिहार में ठनका गिरने से 4 की मौत, 2 घायलों का इलाज जारी

खगड़िया में गुरुवार सुबह ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में गोगरी प्रखंड में पिता-पुत्र समेत तीन और बेलदौर प्रखंड में एक युवक शामिल है।