न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार की राजनीति में आज एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार आज विधिवत रूप से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण करेंगे. जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे जदयू कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार पार्टी की सदस्यता लेंगे. इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना हैं. सूत्रों का कहना है कि जदयू में शामिल होने के साथ ही निशांत कुमार को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती हैं.
यह भी पढ़े: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पहुंचेंगे पटना, राज्यसभा के लिए नामांकन में होंगे शामिल