NIA की रेड

NIA की छापेमारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया एक शख्स; जांच जारी

पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में NIA की छापेमारी के दौरान करीब 20 लाख रुपए कैश के साथ एक शख्स को पकड़ा गया है। 

By : Rani Thakur
NIA की छापेमारी, 20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया एक शख्स; जांच जारी

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
साकेत कुमार/पटना:
पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में NIA की छापेमारी के दौरान करीब 20 लाख रुपए कैश के साथ एक शख्स को पकड़ा गया है। इनकम टैक्स विभाग को इस मामले की जानकारी दी गई है।

इसके साथ ही एनआईए की टीम ने आतंकी गतिविधियों में शामिल एक और युवक को उठाया है। सूत्रों की मानें तो कुसुम इनफिनिटी के फ्लैट संख्या- 609 से एक मोस्टवांटेड को पकड़ा गया है। जिसे NIA अपने साथ लेकर गई है।

कार्रवाई मेन रोड से सटे जुडियो मॉल के पास स्थित एक अपार्टमेंट में हुई। NIA की टीम एक फ्लैट में छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान टीम गलती से दूसरे फ्लैट में घूस गई।

पुलिस सूत्रों की मानें तो NIA की टीम को देखकर दूसरे फ्लैट में रहने वाला शख्स घबरा गया और फ्लैट से नीचे उतरकर भागने लगा। अपार्टमेंट के नीचे पहले से STF और चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस मौजूद थी। शख्स जैसे ही स्कूटी से भागने के लिए बैठा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। स्कूटी की डिक्की में झोले के अंदर रखे 20 लाख रुपए को पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब 20 लाख रुपए नकद बरामद हुए। जिसे वह स्कूटी के डिक्की में झोले के अंदर रखा था। चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार पकड़े गए शख्स की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण के चकिया वार्ड नंबर-7 का रहने वाला है।

फिलहाल अनमोल कुमार मोदी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद रकम के बारे में उससे जानकारी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, अब तक वह पैसों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है।

मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी रकम उसके पास कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था।

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.