New Four Lane In Bihar: आज से खुल जाएगा पटना का यह स्मार्ट रूट, अब जाम से मिलेगी मुक्ति

New Four Lane In Bihar: आज से खुल जाएगा पटना का यह स्मार्ट रूट, अब जाम से मिलेगी मुक्ति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना में 115 करोड़ की लागत से मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन करेंगे।

new four lane in bihar आज से खुल जाएगा पटना का यह स्मार्ट रूट अब जाम से मिलेगी मुक्ति

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क:
रोहित / पटना:  
पटना में मंदिरी नाले पर बनी फोरलेन सड़क को आज खोल दिया जाएगा। 115 करोड़ की लागत से बनी इस सड़क का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे होगा। 

1289 मीटर लंबी है सड़क 

मिली जानकारी के अनुसार इस सड़क पर ड्रेनेज और लाइटिंग सुविधा होगी। इसका निर्माण स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पिता के नाम पर सड़क का नाम नवीन किशोर पथ रखा गया है। स्व. नवीन किशोर सिन्हा की 77वीं जयंती पर सड़क का नाम “नवीन किशोर सिन्हा पथ” दिया गया है। 

मिलेगी नई कनेक्टिविटी 

बता दें कि बांकीपुर विधायक रहते विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए नवीन ने मंदिरी नाले पर सड़क निर्माण की पहल की थी। नाले के ऊपर पथ निर्माण से नेहरू पथ से जेपी गंगा पथ, अशोक राजपथ, डबल डेकर, पीएमसीएच तक जाने के लिए स्थानीय नागरिकों को एक नई कनेक्टिविटी मिलेगी। 

इन लोगों को होगा बड़ा फायदा 

इस पथ के निर्माण से प्रमुख रूप से वार्ड संख्या 25, 26, 27 समेत उतरी बिहार जाने वाले लाखों की आबादी को सुगम सड़क संपर्कता मिलेगी। साथ ही पटना के नेहरू पथ पर लगने वाले जाम एवं ट्रैफिक दबाव में भी कमी आएगी। इस विशेष मौके पर नगर विकास मंत्री नितीश मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस योजना के तहत नेहरू पथ (बेली रोड) पर आयकर चौराहा से दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट तक 1289 मीटर संपर्क पथ का निर्माण हुआ है। 
 
संबंधित सामग्री

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

क्राइम

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

बिहार

चलती ट्रेन की बोगी में पड़ा था शव! जमालपुर-सहरसा पैसेंजर में क्या हुआ ऐसा, जानकर दहल जाएंगे यात्री !

जमालपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar News: अब घर बैठे दर्ज होगी आपकी शिकायत, यहां जानिए सरकार की खास तैयारी

बिहार

Bihar News: अब घर बैठे दर्ज होगी आपकी शिकायत, यहां जानिए सरकार की खास तैयारी

बिहार सरकार ने ग्रामीण उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के लिए विशेष पहल की है। लोगों की सुविधा के लिए सहयोग हेल्पलाइन और सहयोग पोर्टल का शुभारंभ किया गया।

बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं, सीएम ने कहा- पुलिस के हाथ खुले हैं, अपराधी को 48 घंटे में...

बिहार

बिहार में अब अपराधियों की खैर नहीं, सीएम ने कहा- पुलिस के हाथ खुले हैं, अपराधी को 48 घंटे में...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में अब चैलेंज करने वाले अपराधियों को 48 घंटे में जवाब देने का ऑर्डर जारी किया है। उन्होंने कहा कि सुशासन से अब समझौता नहीं होगा।

CM Samrat Choudhary: डीएम-एसपी के साथ बैठक करेंगे सीएम सम्राट, जानिए क्यों बुलाई जरूरी मीटिंग

बिहार

CM Samrat Choudhary: डीएम-एसपी के साथ बैठक करेंगे सीएम सम्राट, जानिए क्यों बुलाई जरूरी मीटिंग

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज डीएम और एसपी के साथ वर्चुअल मीटिंग करेंगें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकास योजनाओं और कानून व्यवस्था पर चर्चा होगी।