NEET Exam 2026: बिहार में NEET परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा, सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान

NEET Exam 2026: बिहार में NEET परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा, सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान

बिहार में नीट (NEET) परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस कड़ी में परीक्षा के दिन राज्य की सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की गई है

neet exam 2026 बिहार में neet परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त बस सेवा सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान

सांकेतिक तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
रोहित / पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले राज्य के सभी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सभी सरकारी बसों में आवागमन पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा। इस आदेश के तहत परीक्षा के दिन छात्रों को अपना एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) दिखाने पर बसों में टिकट नहीं लेना होगा। सरकार के इस कदम से न केवल छात्रों को समय पर केंद्र पहुंचने में मदद मिलेगी, बल्कि उनके अभिभावकों को भी बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी। सम्राट सरकार की इस पहल का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले परीक्षार्थियों को बिना किसी आर्थिक और मानसिक तनाव के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में मदद करना है। 

मठ-मंदिरों और समाज से की सहयोग की अपील

सीएम सम्राट चौधरी ने सिर्फ परिवहन व्यवस्था ही नहीं, बल्कि परीक्षा केंद्रों के बाहर और शहरों में जुटने वाली भीड़ के प्रबंधन के लिए भी मानवीय दृष्टिकोण अपनाया है। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य के सभी सामाजिक संगठनों, मठ-मंदिरों और गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) से एक विशेष आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपील की है कि वे आगे आएं और विभिन्न शहरों के मुख्य बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षार्थियों और उनके साथ आने वाले अभिभावकों के लिए पेयजल, सत्तू, शरबत और अन्य बुनियादी खाद्य सामग्रियों की उचित व्यवस्था में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।

प्रशासन को मिले मुस्तैद रहने के निर्देश

बिहार में भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए सरकार ने जिला प्रशासनों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण परीक्षा में बैठने जा रहे राज्य के सभी अभ्यर्थियों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
 

संबंधित सामग्री

बिहार में बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर सख्ती, 10 जून तक आवेदन नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

राजनीति

बिहार में बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर सख्ती, 10 जून तक आवेदन नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

बिहार शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता संचालित निजी विद्यालयों को 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम मौका दिया है। तय समय सीमा के बाद आवेदन नहीं करने वाले स्कूलों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की चेताव

NEET छात्रों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में परीक्षा के दिन सरकारी बसों में मुफ्त सफर

राजनीति

NEET छात्रों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में परीक्षा के दिन सरकारी बसों में मुफ्त सफर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने NEET परीक्षा के दिन बिहार के सभी परीक्षार्थियों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। साथ ही सामाजिक संगठनों और जिला प्रशासन को पेयजल, शरबत और

NEET परीक्षार्थियों के लिए महावीर मंदिर की खास पहल, पटना में मिलेगा 1000 किलो सत्तू का ठंडा शर्बत

बिहार

NEET परीक्षार्थियों के लिए महावीर मंदिर की खास पहल, पटना में मिलेगा 1000 किलो सत्तू का ठंडा शर्बत

पटना में भीषण गर्मी के बीच महावीर मंदिर प्रशासन ने NEET परीक्षार्थियों के लिए 1000 किलो सत्तू के ठंडे शर्बत की व्यवस्था की है।

शादी के बाद मोटर साईकिल की मांग नहीं हुई पूरी, महिला को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

बिहार

शादी के बाद मोटर साईकिल की मांग नहीं हुई पूरी, महिला को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के बबुआ गंज इलाके की रहने वाली 24 वर्षीय विवाहिता राधा देवी की संदिग्ध मौत के बाद हत्या का आरोप सामने आ रहा है।

Bihar News: लफंगों ने पहले छात्राओं से की छेड़खानी, विरोध करने पर किया पथराव, क्या कर रही पुलिस!

बिहार

Bihar News: लफंगों ने पहले छात्राओं से की छेड़खानी, विरोध करने पर किया पथराव, क्या कर रही पुलिस!

बिहार के कटिहार में छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित परिवार पप पत्थरबाजी कर दी। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।