मुजफ्फरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिर...

मुजफ्फरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर की अहियापुर पुलिस ने ६ चक्का ट्रक से ४७ कार्टन में छिपाकर ले जाई जा रही 5640 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है। मौके से बंगाल और दरभंगा के दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

मुजफ्फरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ट्रक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद दो तस्कर गिरफ्तार

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क( चंद्र प्रकाश,मुजफ्फरपुर) मुजफ्फरपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अहियापुर थाना क्षेत्र में चलाए गए एक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप की एक बड़ी खेप को अपने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि वरीय पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध नशीले पदार्थों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, जिसके तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

47 कार्टन में छिपाकर ले जाई जा रही थीं 5640 बोतलें

विभागीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक छह चक्का ट्रक के जरिए नशे की खेप ले जाई जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब चिन्हित वाहन को रोककर उसकी बारीकी से तलाशी ली, तो उसमें से 47 कार्टनों में बंद कुल 5640 बोतलें (करीब 564 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। पकड़े गए माल को तुरंत जब्त कर लिया गया है।

अंतरराज्यीय कनेक्शन: बंगाल और दरभंगा के दो तस्कर दबोचे गए

इस अवैध धंधे में लिप्त दो मुख्य आरोपियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है। पकड़े गए तस्करों में से एक कालू, जो पश्चिम बंगाल के हावड़ा का रहने वाला है, और दूसरा संजीत झा, जो दरभंगा के कुशेश्वरस्थान का निवासी है। अहियापुर थाने में इस संबंध में प्राथमिकी (कांड संख्या 968/26) दर्ज कर ली गई है और पुलिस दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगा रही है।

नशे के रूप में खपाने की थी तैयारी

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस प्रतिबंधित सिरप का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर नशे के लिए किया जाता है, जिसकी अवैध रूप से सप्लाई की जा रही थी। इस बड़ी बरामदगी को जिले में सक्रिय ड्रग सिंडिकेट की कमर तोड़ने और युवाओं को नशे के जाल से बचाने की दिशा में एक बहुत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय DTO कार्यालय में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, वाहन ट्रांसफर के नाम पर घूस लेते क्लर्क समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार

बेगूसराय DTO कार्यालय में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, वाहन ट्रांसफर के नाम पर घूस लेते क्लर्क समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में भ्रष्टाचार पर निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन। गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेते क्लर्क संजय कुमार और दलाल शिवानंद झा को रंगे हाथ दबोचा। ऑफिस में मची अफरा-तफरी।

गया में आंधी-बारिश के बीच पेड़ के नीचे खड़ी थी मां-बेटी, अचानक आसमान से गिरी ऐसी आफत की कांप गया पूरा गांव

बिहार

गया में आंधी-बारिश के बीच पेड़ के नीचे खड़ी थी मां-बेटी, अचानक आसमान से गिरी ऐसी आफत की कांप गया पूरा गांव

गया के बाराचट्टी में दर्दनाक हादसा! तेज आंधी-बारिश के दौरान महुआ पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली. चपेट में आने से 17 साल की लड़की की मौत, गंभीर रूप से झुलसी मां अस्पताल रेफर.

बिहार के युवा अब खुद लिखेंगे अपनी किस्मत, 77 नए बिजनेस प्रोजेक्ट्स को मिला सरकारी फंड! रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

बिहार

बिहार के युवा अब खुद लिखेंगे अपनी किस्मत, 77 नए बिजनेस प्रोजेक्ट्स को मिला सरकारी फंड! रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

बिहार में स्टार्टअप क्रांति! पटना पिचिंग राउंड के बाद सरकार ने 77 स्टार्टअप्स को ₹4.41 करोड़ का फंड देने की मंजूरी दी. युवाओं के बिजनेस आइडia को मिला बड़ा सरकारी सपोर्ट.

गया के आमस में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाला शिक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार, ग्रामीणों ने सिखाया सबक

बिहार

गया के आमस में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाला शिक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार, ग्रामीणों ने सिखाया सबक

गया के आमस में एक प्रोजेक्ट इंटर स्कूल के शिक्षक को नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।

पटना होटल कांड पर सियासी उबाल, जन सुराज ने DGP से की मुलाकात, SIT गठन और होटल का लाइसेंस रद्द करने की मांग

बिहार

पटना होटल कांड पर सियासी उबाल, जन सुराज ने DGP से की मुलाकात, SIT गठन और होटल का लाइसेंस रद्द करने की मांग

पटना के होटल में छात्रा से छेड़खानी मामले ने पकड़ा सियासी तूल। जन सुराज के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार DGP से मिलकर SIT गठन, होटल का लाइसेंस रद्द करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की।