सहरसा में MP के CM मोहन यादव की जनसभा, बोले- जनादेश एनडीए के पक्ष में, डबल इंजन ...

सहरसा में MP के CM मोहन यादव की जनसभा, बोले- जनादेश एनडीए के पक्ष में, डबल इंजन सरकार विकास की गारंटी

सहरसा में mp के cm मोहन यादव की जनसभा बोले- जनादेश एनडीए के पक्ष में डबल इंजन सरकार विकास की गारंटी

न्यूज11 भारत
बिहार/डेस्कः
सहरसा विधानसभा क्षेत्र के सौर बाजार में शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. आलोक रंजन के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश स्पष्ट रूप से एनडीए के पक्ष में है और डबल इंजन की सरकार ही बिहार के विकास की गारंटी है. उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह "ठगबंधन" है, जिसके प्रत्याशी सहरसा के नहीं बल्कि बाहरी जिले जमुई के निवासी हैं.

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति ने देश को नई दिशा दी है. उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति में सबसे पहले प्रधानमंत्री मदद के लिए आगे आते हैं. साथ ही मिथिलांचल की मखाना खेती को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने मखाना बोर्ड की स्थापना की है.

इस अवसर पर भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड काल में गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया और किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हर वर्ष ₹6000 दिए जा रहे हैं. बिजली व्यवस्था में सुधार से किसानों को सस्ती दरों पर सिंचाई की सुविधा मिल रही है.

वहीं, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि एनडीए शासन में बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ है और बेटियों को सुरक्षा तथा शिक्षा के अवसर मिले हैं. जनसभा में भारी भीड़ ने चुनावी माहौल को और जोशपूर्ण बना दिया.

ये भी पढ़ें- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

संबंधित सामग्री

Breaking: रुक्का डैम से राजधानी रांची के बड़े इलाकों में 6:00 बजे से लेकर शम के 6:00 बजे तक पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी

झारखंड

Breaking: रुक्का डैम से राजधानी रांची के बड़े इलाकों में 6:00 बजे से लेकर शम के 6:00 बजे तक पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मिले, परिवार से जाना कुशलक्षेम

झारखंड

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मिले, परिवार से जाना कुशलक्षेम

केन्द्रीय रक्षा राज्य मत्री संजय सेठ ने पद्म भूषण और पूर्व लोकसभाध्यक्ष कड़िया मुंडा को 90वें जन्मदिन की दी बधाई

झारखंड

केन्द्रीय रक्षा राज्य मत्री संजय सेठ ने पद्म भूषण और पूर्व लोकसभाध्यक्ष कड़िया मुंडा को 90वें जन्मदिन की दी बधाई

हजारीबाग के चट्टी बरियातू में हाइवा में आगजनी करने और गोलीबारी करने के मामले में राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

झारखंड

हजारीबाग के चट्टी बरियातू में हाइवा में आगजनी करने और गोलीबारी करने के मामले में राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

सड़क पर दिखी पुराने जमाने की बारात… लेकिन ट्विस्ट ऐसा कि हर कोई देखने लगा

बिहार

सड़क पर दिखी पुराने जमाने की बारात… लेकिन ट्विस्ट ऐसा कि हर कोई देखने लगा

बेगूसराय में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात में विधायक अभिषेक आनंद भी शामिल हुए। इस पहल ने परंपरा के साथ पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।