बिहार में मानसून पर ब्रेक: उमस भरी गर्मी से तप रही राजधानी, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

बिहार वेदर अपडेट

बिहार में मानसून पर ब्रेक: उमस भरी गर्मी से तप रही राजधानी, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

बिहार में मानसून एक्टिव होने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार को सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

बिहार में मानसून पर ब्रेक उमस भरी गर्मी से तप रही राजधानी जानिए कब होगी झमाझम बारिश

AI Generated Image |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में मानसून एक्टिव होने के बावजूद बारिश नहीं हो रही है। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार को सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जिलों में धूप-छांव का सिलसिला भी जारी रह सकता है। विभाग के अनुसार 5 जुलाई तक किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। पटना समेत कई जिलों का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास या इसके ऊपर ही रहेगा। बारिश नहीं होने के कारण दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। अधिकतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में दोपहर के समय गर्मी का असर पहले से अधिक महसूस किया जा सकता है।

मानसून की गति धीमी क्यों? 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में अभी मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है। मानसूनी सिस्टम कमजोर रहने और बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी नहीं मिलने की वजह से राज्य में भारी बारिश नहीं हो रही है। फिलहाल कोई मजबूत लो-प्रेशर सिस्टम या ट्रफ लाइन बिहार के पक्ष में एक्टिव नहीं है। यही वजह है कि मानसून की गति धीमी बनी हुई है और अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश का इंतजार हो रहा है। 

औसत से 50 प्रतिशत कम हुई बारिश

इस मानसून सीजन में अब तक बिहार में सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून से 3 जुलाई तक राज्य में करीब 196.1 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक मात्र 98.4 मिलीमीटर वर्षा ही रिकॉर्ड की गई है। यानी राज्य में अब तक सामान्य से करीब 50 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। 

पटना में आज का मौसम 

राजधानी में आज का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है। दिन के समय तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। अधिकतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे गर्मी का असर बना रहेगा।

संबंधित सामग्री

पटना के इस रूट पर बदलेगा ट्रैफिक, घटेगी सड़क की चौड़ाई, जानिए विभाग का पूरा प्लान

बिहार

पटना के इस रूट पर बदलेगा ट्रैफिक, घटेगी सड़क की चौड़ाई, जानिए विभाग का पूरा प्लान

पटना में मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए शहर के नेहरू पथ पर ट्रैफिक पुलिस और मेट्रो प्रशासन ने संयुक्त कार्ययोजना बनाई है। इसके तहत नया रूट प्लान तैयार किया गया है।

भाजपा-आरजेडी के बाद अब कल नामांकन करेंगे जनसुराज के प्रशांत किशोर, जनसंपर्क जारी

बिहार

भाजपा-आरजेडी के बाद अब कल नामांकन करेंगे जनसुराज के प्रशांत किशोर, जनसंपर्क जारी

जनसुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर कल (11 जुलाई) अपना नामांकन करेंगे। नामांकन के दौरान कई बड़े नेताओं के आने के संकेत मिले हैं।

बिहार में अब स्कूल वैन पर कसेगा शिकंजा, हर वाहन-चालक पर सरकार ऐसे रखेगी नजर

बिहार

बिहार में अब स्कूल वैन पर कसेगा शिकंजा, हर वाहन-चालक पर सरकार ऐसे रखेगी नजर

बिहार में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस कड़ी में स्कूली वाहन-चालकों पर निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है।

आज बिहार के 97.84 लाख लाभार्थियों को मिले 1100 रुपये मासिक पेंशन, जानें पूरी डिटेल

बिहार

आज बिहार के 97.84 लाख लाभार्थियों को मिले 1100 रुपये मासिक पेंशन, जानें पूरी डिटेल

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत राज्य के कुल 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में इस महीने 1,423.94 करोड़ रुपये की पेंशन राशि आज डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।