विधायक अनंत सिंह से जुड़ा गोपालगंज कांड अब CID के हवाले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई थी पुलिस

विधायक अनंत सिंह से जुड़े मीरगंज थाना के मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। शुक्रवार को यह फैसला हुआ। 2-3 मई के कार्यक्रम में समर्थकों द्वारा हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने पर विधायक समेत 9 पर केस हुआ

By : Anshuman Parashar
विधायक अनंत सिंह से जुड़ा गोपालगंज कांड अब CID के हवाले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई थी पुलिस

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अस्मित,पटना) मोकामा विधायक अनंत सिंह से जुड़े गोपालगंज के मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच अब अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को सौंप दी गई है। शुक्रवार को उच्च स्तर पर विचार-विमर्श के बाद यह आधिकारिक फैसला लिया गया।

कार्यक्रम में हथियार प्रदर्शन का आरोप, विधायक समेत 9 लोग नामजद

यह पूरा मामला गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में 2 और 3 मई को आयोजित एक कार्यक्रम से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि जब विधायक अनंत सिंह कार्यक्रम में पहुंचे, तो उनके समर्थकों द्वारा खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में पुलिस ने विधायक समेत कुल नौ लोगों को आरोपी बनाया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हथियार लहराने और शक्ति प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामला दर्ज किया गया। अब मामले के राजनीतिक प्रभाव और गंभीरता को देखते हुए जांच औपचारिक रूप से सीआईडी को ट्रांसफर कर दी गई है।

संबंधित सामग्री

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत सिंह के विधानसभा चुनाव में विरोध पर ललन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से उस वक्त चूक हुई थी। 

अनंत-नीरज विवाद में नीतीश की एंट्री! अचानक ललन सिंह से मिले CM, 20 मिनट हुई बातचीत

अनंत-नीरज विवाद में नीतीश की एंट्री! अचानक ललन सिंह से मिले CM, 20 मिनट हुई बातचीत

बिहार एमएलसी चुनाव के बीच अनंत सिंह और नीरज कुमार में जारी विवाद के बीच नीतीश कुमार ने ललन सिंह से सोमवार मुलाकात की। 

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज कुमार का बड़ा दावा- ‘जनता का समर्थन मेरे साथ’, आज भरेंगे पर्चा

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

पटना स्नातक सीट पर सियासी हलचल तेज, नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

पटना स्नातक सीट पर सियासी हलचल तेज, नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नीरज कुमार ने सोशल मीडिया x पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। 

नीरज-अनंत विवाद पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा- बातचीत...

नीरज-अनंत विवाद पर मंत्री श्रवण कुमार का बयान, कहा- बातचीत...

नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच जारी विवाद को लेकर सियासत गरमा गई है।