न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: आज बिहार सरकार के उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा गांधी मैदान, पटना से ‘‘नशा-मुक्त बिहार’’ थीम पर पटना मैराथन की शुरुआत कर दी गई है. इस आयोजन में लगभग 10 हजार प्रतिभागी भाग ले रहे है. मैराथन चार श्रेणियों में आयोजित की गई है- 42 किलोमीटर का फुल मैराथन, 21 किलोमीटर का हॉफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर मैराथन.
विजेताओं को कुल 30 लाख रुपए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. मैराथन का प्रारंभ और समापन गांधी मैदान से होगा, जबकि दौड़ का मार्ग गंगा पथ और अटल पथ से होकर गुजरेगा. इस मार्ग के दौरान प्रतिभागियों को पटना की सीमा डिलिवरी फ्रंट और आधुनिक सड़कों का अनुभव भी प्राप्त होगा. इस मैराथन की चीफ गेस्ट ओलंपिक विजेता पी.वी. सिंधू है, जो कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित हुई. बिहार सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना है.
यह भी पढ़े: पटना से दिल्ली की उड़ानों का किराया बढ़ा, इंडिगो ने घरेलू फ्लाइट्स में लिया बड़ा फैसला