बिहार में ठनका गिरने से 4 की मौत, 2 घायलों का इलाज जारी

खगड़िया में गुरुवार सुबह ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में गोगरी प्रखंड में पिता-पुत्र समेत तीन और बेलदौर प्रखंड में एक युवक शामिल है। <br/>

By : Rani Thakur
बिहार में ठनका गिरने से 4 की मौत, 2 घायलों का इलाज जारी

बिहार में ठनका गिरने से 4 की मौत

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : खगड़िया में गुरुवार की सुबह अलग-अलग जगहों पर ठनका (वज्रपात) गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। गोगरी प्रखंड के पौरा थाना अंतर्गत बलतारा पंचायत स्थित फुलबड़िया बहियार अवस्थित दुखहरण बाबा स्थान के पास ठनका गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

घायलों का इलाज जारी 

मृतकों में पिता-पुत्र आशुतोष यादव (26) और अंकेश कुमार (10) समेत विद्यानंद यादव (62) शामिल हैं। जबकि तीन लोग घायल हैं। घायलों में दो को इलाज को लेकर चौथम सीएचसी भेजा गया है। 

नारदपुर गांव में एक की मौत

जानकारी मिली है कि दोनों घायल खतरे से बाहर हैं। वहीं बेलदौर प्रखंड के नारदपुर गांव में ठनका गिरने से युवक कुश कुमार की मौत हो गई। 

संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।