'बधाई नहीं दूंगा बस इतना कहूंगा...' नीतीश के शपथ लेते ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत...

'बधाई नहीं दूंगा बस इतना कहूंगा...' नीतीश के शपथ लेते ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य पद की शपथ लेते ही जीतन राम मांझी के पोस्ट ने बिहार में भूचाल ला दिया। मांझी ने बधाई न देकर लिखा बिहार विल मिस यू, जिसे नीतीश की सियासी विदाई का संकेत माना जा रहा है।

बधाई नहीं दूंगा बस इतना कहूंगा नीतीश के शपथ लेते ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कह दी ये बड़ी बात

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार की सियासत में आज एक बड़ा ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आधिकारिक तौर पर राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। संसद भवन में आयोजित इस गरिमामय समारोह के दौरान बीजेपी और जेडीयू के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी ने एनडीए की एकजुटता का संदेश दिया। लेकिन दिल्ली की इस हलचल के बीच, पटना से आए एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पूरी चर्चा का रुख मोड़ दिया है।

नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद मांझी का सोशल मीडिया पोस्ट

इस पूरे सियासी घटनाक्रम के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने पर मांझी ने उन्हें पारंपरिक बधाई देने के बजाय सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया जिसने सबको चौंका दिया। मांझी ने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर लिखा कि आज मैं नीतीश जी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूँगा।बस इतना कहूँगा। "बिहार विल मिस यू नीतीश जी।" ये मैं ही नहीं पूरे बिहार की जनता कह रही है।

मोदी-शाह से मुलाक़ात पर टिकीं निगाहें

दिल्ली में शपथ ग्रहण के बाद अब सबकी नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ नीतीश कुमार की होने वाली संभावित मुलाकात पर टिकी हैं। जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार आज ही इन दोनों शीर्ष नेताओं से मिल सकते हैं। इस बैठक को बिहार के भविष्य, मंत्रिमंडल के पुनर्गठन और एनडीए के नए पावर स्ट्रक्चर के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

बिहार में 10 सीटों पर होगा एमएलसी चुनाव, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार

बिहार में 10 सीटों पर होगा एमएलसी चुनाव, जानें कब जारी होगा नोटिफिकेशन

बिहार में 10 सीटों पर एमएलसी चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी किया जाएगा।

बिहार

'लालू-राबड़ी राज में था महा जंगलराज, शाम 5 बजे के बाद घर से नहीं निकलती थीं बेटियां', लखीसराय में गरजे केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लखीसराय के पिपरिया में ₹30.74 करोड़ के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने लालू-राबड़ी काल को महा जंगलराज बताते हुए नीतीश सरकार के सुशासन की तारीफ की।

नीतीश कुमार से मिले खीरू महतो, संगठन को मज़बूत करने को लेकर हुई चर्चा

बिहार

नीतीश कुमार से मिले खीरू महतो, संगठन को मज़बूत करने को लेकर हुई चर्चा

बिहार

'ठीक से काम कर रही हो ना?', अचानक JDU दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने मंत्री शीला मंडल से पूछा हाल

जदयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार ने मंत्री शीला मंडल से उनके कामकाज का हाल पूछा। कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच उन्होंने पैर छूने से मना किया और सादगी से सबका अभिवादन स्वीकार कर जोश भर दिया।

मंत्री बनते ही निशांत कुमार से मिलने पहुंचीं अक्षरा सिंह, भोजपुरी सिनेमा के भविष्य को लेकर हुई चर्चा!

बिहार

मंत्री बनते ही निशांत कुमार से मिलने पहुंचीं अक्षरा सिंह, भोजपुरी सिनेमा के भविष्य को लेकर हुई चर्चा!

बिहार कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार से अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने की शिष्टाचार मुलाकात। बिहार की तरक्की और क्षेत्रीय सिनेमा पर हुई चर्चा.