बहरागोड़ा: खण्डामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाया तांडव, एक की मौत, चार घायल

बहरागोड़ा: खण्डामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाया तांडव, एक की मौत, चार घायल

बहरागोड़ा खण्डामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाया तांडव एक की मौत चार घायल

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  बरसोल थाना अंतर्गत खण्डामौदा चौक पर शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. कोलकाता से बहरागोड़ा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर (संख्या NL 01 AK 4156) ने डिवाइडर तोड़ते हुए खण्डामौदा बाजार के अंदर करीब 150 मीटर तक तबाही मचाई. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेलर चालक समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बाजार में घुसा ट्रेलर, बाइक सवार को रौंदा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ गया और सड़क किनारे खड़े माटिहाना गांव निवासी मोहम्मद साबिर (58 वर्ष) को अपनी चपेट में ले लिया. साबिर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. ट्रेलर यहीं नहीं रुका, उसने बाजार की कई छोटी-मोटी दुकानों को रौंद डाला, जिससे वहां मौजूद ग्राहक सुदर्शन बेरा, गीता नायक और अश्वनी कुंवर टेलर की चपेट में आ गए. हादसे में ट्रेलर चालक, गढ़वा निवासी किताबुद्दीन अंसारी भी घायल हुआ है.हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया. प्राथमिक उपचार के बाद सुदर्शन बेरा और चालक किताबुद्दीन अंसारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. सूचना मिलते ही बहरागोड़ा और बरसोल थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया.

फ्लाईओवर की मांग को लेकर सड़क जाम

खण्डामौदा चौक पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित हजारों ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 49 को जाम कर दिया. उग्र ग्रामीणों की मांग थी कि इस ब्लैक स्पॉट पर जल्द से जल्द फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके. करीब एक घंटे तक चले हंगामे और जाम के बाद, दोनों थानों के प्रभारियों द्वारा उचित कार्रवाई और सुरक्षा के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया और आवागमन सामान्य हो सका.

यह भी पढ़ें: गावां के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में बाथरूम में गिरने से मौत, गांव में मचा कोहराम

संबंधित सामग्री

गावां के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में बाथरूम में गिरने से मौत, गांव में मचा कोहराम

झारखंड

गावां के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में बाथरूम में गिरने से मौत, गांव में मचा कोहराम

गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के निकल बाइक से गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल

झारखंड

गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के निकल बाइक से गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल

चंदनकियारी में डीटीओ का सख्त वाहन जांच अभियान, पांच ट्रकों पर कार्रवाई; बालू-कोयला माफियाओं में हड़कंप

झारखंड

चंदनकियारी में डीटीओ का सख्त वाहन जांच अभियान, पांच ट्रकों पर कार्रवाई; बालू-कोयला माफियाओं में हड़कंप

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्त की फाइल को बगैर अनुमति के किया वापस

झारखंड

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्त की फाइल को बगैर अनुमति के किया वापस

राज्य में एक बार फिर सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में अड़चन आई

गावां के पंसस की बैठक में छाया रहा शिक्षा विभाग में अनियमितता का मुद्दा, पिछले प्रस्ताव की समीक्षा की गयी

झारखंड

गावां के पंसस की बैठक में छाया रहा शिक्षा विभाग में अनियमितता का मुद्दा, पिछले प्रस्ताव की समीक्षा की गयी