सागर कुमार/न्यूज11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क: ग्रामीणों के समर्थन में धरना पर बैठे पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा, पूर्व रामगढ़ विधायक हरिशंकर चौधरी सहित कई महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बता दें कि पतरातु के हेसला पंचायत अंतर्गत पीटीपीएस जनता नगर के आवास को खाली करने की दोबारा कार्रवाई शुरू जिला प्रशासन के द्वारा की गई है, जिला प्रशासन के द्वारा मजिस्टेड के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई शुरू की गई है, जिसमें जनता नगर केई टाइप आवास को खाली कराया गया है, प्रशासन के द्वारा लगभग 50 आवास को ताला तोड़कर खाली कराया गया है, जेसीबी के माध्यम से घरों को ध्वस्त भी किया जा रहा है, जिसका ग्रामीणों के द्वारा जोरदार तरीके से विरोध किया जा रहा है, जबकि कोर्ट का आदेश का जिला प्रशासन के द्वारा पालन कराया जा रहा है,
बता दें कि एक माह पूर्व भी जमीन को खाली करने की काबयत जिला प्रशासन के द्वारा की गई थी, लेकिन लोगों के द्वारा और जनप्रतिनिधियों के द्वारा समय की मांग की गई सरकार का हस्तक्षेप के बाद कुछ दिनों के लिए ग्रामीणों को मोहलत दी गई थी, समय बीत गया लेकिन आवास को खाली ग्रामीणों के द्वारा नहीं किया गया, अवैध तरीके से सभी रह रहे हैं लोग, दो दिनों से लगातार जिला प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की जा रही है.
आज देश के पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ में खड़े हैं, यशवंत सिन्हा का भी साफ तौर से कहना है कि पहले लोगों को बसाए उसके बाद उजाडे, राज्य सरकार द्वारा जियाडा को 222 एकड़ भूमि का हस्तांतरण किया जा चुका है, जगह को खाली करने की प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है, फिलहाल पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा धरना पर बैठ गए हैं, उनके साथ रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी मौजूद है, स्थानिक ग्रामीण का भी उनका सहयोग मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: बचरा में हुई सिस्टा की बैठक, डॉ.भीमराव आम्बेडकर जंयती मनाने का लिया गया निर्णय