बरवाडीह में रास्ते के लिए जबरन जमीन देने का दबाव, अंचल अधिकारी से की गयी शिकायत

बरवाडीह में रास्ते के लिए जबरन जमीन देने का दबाव, अंचल अधिकारी से की गयी शिकायत

प्लॉट 103 व 104 से जुड़े विवाद को लेकर ग्रामीण ने की जांच की मांग

बरवाडीह में रास्ते के लिए जबरन जमीन देने का दबाव अंचल अधिकारी से की गयी शिकायत

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह अंचल क्षेत्र के ग्राम बरवाडीह निवासी प्रमोद कुमार मेहता ने रास्ते के लिए जमीन देने को लेकर हो रहे कथित दबाव की शिकायत अंचल अधिकारी से की है. दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी जमीन के पश्चिम में एक प्लॉट पर कमरे का निर्माण कराया गया है, जहां कुछ लोगों द्वारा जबरन रास्ते के लिए जमीन देने का दबाव बनाया जा रहा है.आवेदन के अनुसार, संबंधित लोगों द्वारा लगातार जमीन से रास्ता निकालने की कोशिश की जा रही है, जबकि इससे पहले भी इस मामले को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी.

बताया गया कि उक्त जमीन प्लॉट संख्या 104 से संबंधित है तथा पास ही प्लॉट संख्या 103 भूमि पर भी रास्ते को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है.शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया है कि इस जमीन विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने अंचल प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके.इधर, स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीणों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह प्रखण्ड कार्यालय में समीक्षा बैठक, आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा: खण्डामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाया तांडव, एक की मौत, चार घायल

झारखंड

बहरागोड़ा: खण्डामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर ने मचाया तांडव, एक की मौत, चार घायल

गावां के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में बाथरूम में गिरने से मौत, गांव में मचा कोहराम

झारखंड

गावां के प्रवासी मजदूर की हैदराबाद में बाथरूम में गिरने से मौत, गांव में मचा कोहराम

गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के निकल बाइक से गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल

झारखंड

गावां-सतगावां मुख्य मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के निकल बाइक से गिरने से बच्चा गंभीर रूप से घायल

चंदनकियारी में डीटीओ का सख्त वाहन जांच अभियान, पांच ट्रकों पर कार्रवाई; बालू-कोयला माफियाओं में हड़कंप

झारखंड

चंदनकियारी में डीटीओ का सख्त वाहन जांच अभियान, पांच ट्रकों पर कार्रवाई; बालू-कोयला माफियाओं में हड़कंप

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्त की फाइल को बगैर अनुमति के किया वापस

झारखंड

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्त की फाइल को बगैर अनुमति के किया वापस

राज्य में एक बार फिर सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में अड़चन आई