न्यूज11 भारत
मोकामा/डेस्क: जेडीयू ने सांगठनिक मजबूती के लिये मोकामा नगर और ग्रामीण क्षेत्र में नये अध्यक्ष का चयन किया है. मोकामा नगर की कमान मनोज कुमार को मिली है. मनोज कुमार को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष बनाया गया है.इस मौके पर वरीय जेडीयू नेता राजीव लोचन सिंह भी मौजूद रहे. ग्रामीण मोकामा की जिम्मेवारी मुकेश कुमार को मिली है. मुकेश कुमार भी निर्विरोध प्रखंड जेडीयू अध्यक्ष बनाये गए. औन्टा गांव में आयोजित बैठक में मुकेश कुमार के नाम पर सहमति बनी. नगर और ग्रामीण क्षेत्र के नये अध्यक्ष बनाये जाने से जेडीयू कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है.
यह भी पढ़ें: बोधगया में एसटीएफ पर जानलेवा हमला, तीन जवान गंभीर घायल, दो सरकारी पिस्टल छीनी गई