'बिहार में एनकाउंटर जारी रहेंगे', सीवान में मुठभेड़ के बादअपराधियों को JDU नेता ने दी चेतावनी

'बिहार में एनकाउंटर जारी रहेंगे', सीवान में मुठभेड़ के बादअपराधियों को JDU नेता ने दी चेतावनी

बिहार में एनकाउंटर पर जेडीयू ने कहा- पुलिस पर हमला करने वालों का अंजाम सोनू यादव जैसा होगा। वहीं, चंपारण से सीएम के बेटे निशांत कुमार की सादगी भरी 'निश्चय रथ यात्रा' का भव्य आगाज हुआ है।

बिहार में एनकाउंटर जारी रहेंगे सीवान में मुठभेड़ के बादअपराधियों को jdu नेता ने दी चेतावनी

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अस्मित,पटना) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की आक्रामक कार्रवाई और हाल ही में हुए एनकाउंटर पर सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों और पुलिस पर हमला करने वालों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा।

'कानूनी एनकाउंटर जारी रहेंगे': नीरज कुमार

जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने सीवान एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई पूरी तरह कानूनी है। उन्होंने कहा कि मारा गया अपराधी सोनू यादव हत्या और लूट जैसे संगीन जुर्मों का आरोपी था। नीरज कुमार ने जोर देते हुए कहा, "जब अपराधी उस पुलिस बल पर हमला करेंगे जो आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैनात है, तो अंजाम ऐसा ही होगा। अपराध के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में भी भारी आक्रोश है।"

न्याय की एजेंसी पर हमला बर्दाश्त नहीं

जेडीयू प्रवक्ता ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर कोई भी अपराधी न्याय की एजेंसी या पुलिस प्रशासन पर हमला करेगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का संकल्प साफ है कि बिहार में कानून का राज बना रहे और आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस करे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई इसी सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा है।

निशांत की यात्रा अहंकार नहीं, सादगी की पहचान: नीरज कुमार

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की राजनीतिक सक्रियता और उनकी यात्रा पर भी जेडीयू ने प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने कहा कि निशांत कुमार का जीवन सादगी भरा और सीधापन से ओत-प्रोत है। उनमें सत्ता या पद का कोई अहंकार नहीं है। आज उनके हाथ में 'तीर' (पार्टी का चुनाव चिन्ह) है, जो संकल्प को दर्शाता है।

चंपारण से शुरू हुआ 'निश्चय रथ' का सफर

पार्टी ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि गांधी का चंपारण अब नीतीश जी का चंपारण बन चुका है। आज इसी पावन भूमि के बाल्मीकि नगर से निशांत कुमार 'निश्चय रथ' पर सवार होकर अपनी यात्रा का आगाज कर रहे हैं। यह यात्रा जनता के बीच जाकर सरकार के संकल्पों को और मजबूती प्रदान करेगी।

संबंधित सामग्री

बिहार के इस रूट में थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, जानिए इसकी वजह और रेलवे की तैयारी

बिहार

बिहार के इस रूट में थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, जानिए इसकी वजह और रेलवे की तैयारी

मझौलिया-बेतिया रेलखंड दोहरीकरण परियोजना के तहत नॉन इंटरलॉकिंग का काम 2 जुलाई को होगा। इस काम से कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो सकता है।

बिहार विधान परिषद में कल दिखेगा NDA का दबदबा; पवन सिंह और निशांत कुमार समेत 10 नए MLC लेंगे शपथ

बिहार

बिहार विधान परिषद में कल दिखेगा NDA का दबदबा; पवन सिंह और निशांत कुमार समेत 10 नए MLC लेंगे शपथ

बिहार विधान परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्य कल (1 जुलाई) शपथ लेंगे। इनमें सबसे अधिक चर्चा में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और निशांत कुमार ही हैं।

श्रावणी मेला में उचक्कों की खैर नहीं! पहलेजा से बाबा गरीबनाथ तक रहेगा हाईटेक पहरा

बिहार

श्रावणी मेला में उचक्कों की खैर नहीं! पहलेजा से बाबा गरीबनाथ तक रहेगा हाईटेक पहरा

श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मुजफ्फरपुर में पहली बार पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक सुरक्षा की हाईटेक व्यवस्था की जा रही है।

रोक हटाओ बहाली कराओ! पटना में भड़के BTSC लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थी, बिहार सरकार को दिया अल्टीमेटम

बिहार

रोक हटाओ बहाली कराओ! पटना में भड़के BTSC लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थी, बिहार सरकार को दिया अल्टीमेटम

पटना में एक बार फिर नौकरी की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। BTSC लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला।

SSB का एक्शन: भारत-नेपाल बॉर्डर से 8 लाख कैश समेत नेपाली नागरिक गिरफ्तार!

बिहार

SSB का एक्शन: भारत-नेपाल बॉर्डर से 8 लाख कैश समेत नेपाली नागरिक गिरफ्तार!

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मंगलवार को 8 लाख रुपये के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।