इंसानियत शर्मसार: खेलते-खेलते गायब हुआ मासूम, बेरहमी से हत्या कर कबाड़ कार में फेंका शव

इंसानियत शर्मसार: खेलते-खेलते गायब हुआ मासूम, बेरहमी से हत्या कर कबाड़ कार में फेंका शव

बिहार के गोपालगंज से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां सात साल के एक मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर शव को कबाड़ कार में फेक दिया गया।

इंसानियत शर्मसार खेलते-खेलते गायब हुआ मासूम बेरहमी से हत्या कर कबाड़ कार में फेंका शव

मासूम की बेरहमी से हत्या कर कबाड़ कार में फेंका शव |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज :
 बिहार के गोपालगंज से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां सात साल के एक मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई… और हैरानी की बात ये कि उसका शव उसी के घर के बाहर सालों से खड़ी एक कबाड़ कार में मिला। कातिलों ने पहचान छिपाने के लिए बच्चे के चेहरे को जलाने की भी कोशिश की। 

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस 

इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुट गई है। गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सात साल के मासूम अनुज कुमार का शव उसके ही घर के पास खड़ी एक पुरानी कबाड़ कार से बरामद हुआ। 

खेलते वक्त गायब हुआ था बच्चा 

यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात बन चुकी है। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम अनुज अपने घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। हर दिन की तरह परिवार को लगा कि बच्चा थोड़ी देर में वापस आ जाएगा, लेकिन रात होने लगी और अनुज घर नहीं लौटा। धीरे-धीरे परिवार की चिंता बढ़ने लगी। मां रोते हुए पूरे गांव में बेटे को ढूंढती रही, पिता और परिजन अलग-अलग जगहों पर तलाश करते रहे। गांव के लोग भी रातभर बच्चे की खोज में जुटे रहे, लेकिन अनुज का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मीरगंज थाने में बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

चेहरे को जलाने की कोशिशि 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू की, लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि जिस बच्चे को पूरा गांव ढूंढ रहा है, उसका शव घर से कुछ ही दूरी पर छिपाकर रखा गया है। अगली सुबह जब पुलिस और ग्रामीणों ने आसपास के इलाके में गहन तलाशी शुरू की, तब घर के बाहर वर्षों से खड़ी एक पुरानी कबाड़ कार की जांच की गई। जैसे ही कार का दरवाजा खोला गया, वहां का दृश्य देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। कार के अंदर मासूम अनुज का शव पड़ा था। शव की हालत बेहद दर्दनाक थी। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि हत्या के बाद आरोपी बच्चे की पहचान मिटाने की कोशिश कर रहे थे। बच्चे के चेहरे पर किसी ज्वलनशील पदार्थ को डालकर जलाने का प्रयास किया गया था। 

आरोप का इलाके से परिचित होने का शक 

घटना की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एफएसएल यानी फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया गया। वैज्ञानिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शव का घर के इतने करीब मिलना इस ओर इशारा करता है कि आरोपी इलाके से परिचित हो सकते हैं। यानी शक की सुई आसपास के लोगों पर भी जा सकती है। फिलहाल पुलिस तकनीकी जांच, कॉल डिटेल और संदिग्ध लोगों से पूछताछ के जरिए मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। 

मासूम के लिए न्याय की मांग

एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने कहा है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या मासूम अनुज किसी साजिश का शिकार हुआ? क्या हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है या फिर कोई और खौफनाक सच छिपा है? और सबसे बड़ा सवाल आखिर सात साल के मासूम से किसी की क्या दुश्मनी हो सकती है? फिलहाल पूरे गांव की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं और हर कोई यही मांग कर रहा है कि मासूम अनुज को जल्द न्याय मिले और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचे।


 

संबंधित सामग्री

शेरघाटी से लापता 3 छात्राएं 12 घंटे में बरामद,  जांच में जुटी पुलिस

बिहार

शेरघाटी से लापता 3 छात्राएं 12 घंटे में बरामद, जांच में जुटी पुलिस

गया पुलिस ने शेरघाटी से रहस्यमय तरीके से लापता हुई तीन छात्राओं को महज 12 घंटे के भीतर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है। सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से यह कामयाबी मिली।

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

बिहार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों का तबादला, दीपक कुमार सिंह बने राज्यपाल के प्रधान सचिव

बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 11 IAS अफसरों का तबादला किया है। दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव बने और अरविंद चौधरी को मंत्रिमंडल सचिवालय की जिम्मेदारी मिली है।

बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांडः बक्सर जेल के कैदी से सीबीआई की पूछताछ, 10 दिनों की रिमांड पर दिल्ली ले गई टीम

बिहार

बंगाल सीएम सुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांडः बक्सर जेल के कैदी से सीबीआई की पूछताछ, 10 दिनों की रिमांड पर दिल्ली ले गई टीम

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच एक बार फिर बिहार की तरफ मुड़ गई है। इस मामले CBI ने बक्सर सेंट्रल जेल में बंद कैदी से पूछताछ की है।

जेडीयू MLC  नीरज कुमार का बड़ा बयान, कहा- अपराध करोगे तो खटाखट गोली लगेगा

बिहार

जेडीयू MLC नीरज कुमार का बड़ा बयान, कहा- अपराध करोगे तो खटाखट गोली लगेगा

जेडीयू MLC नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिये गए वचन और निशांत कुमार का बयान क्राइम, करप्शन और कॉम्यूनलिज्म से कोई समझौता नहीं कर

बख्तियारपुर-नवादा फोरलेन में दरार से बढ़ी परेशानी, उद्घाटन के एक साल बाद फोरलेन बना टू लेन

बिहार

बख्तियारपुर-नवादा फोरलेन में दरार से बढ़ी परेशानी, उद्घाटन के एक साल बाद फोरलेन बना टू लेन

बख्तियारपुर-नवादा फोरलेन में दरार आने की वजह से यह सड़क अब टू लेन हो चुकी है। जिस कारण लोगों को यातायात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।