न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: दिल्ली में आज बीजेपी और एनडीए विधायक दल की अहम बैठक होगी. इसमें गठबंधन की शीर्ष नेतृत्व शामिल होगी और सरकार के प्रारूप पर अंतिम निर्णय की संभावना हैं. बैठक में दो डिप्टी सीएम और 36 मंत्रियों के फॉर्मूले पर चर्चा मुख्य रूप से होगी.
बता दें कि, बिहार में 20 नवंबर को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं. पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले इस समारोह के लिए प्रशासन और पार्टियों द्वारा व्यवस्थाएं अंतिम रूप में लाई जा रही हैं. साथ ही सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर विधानसभा भंग करने की आधिकारिक सूचना दी. पटना में आज एनडीए के जीतने वाले विधायक भी मंत्री पद की दौड़ में नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं.
यह भी पढ़े: रांची के चुटिया में अनियंत्रित कार की चपेट में आए कई लोग, घायलों को भेजा गया अस्पताल