आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 24 घंटे तक बदला रहेगा मौसम

आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 24 घंटे तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट 24 घंटे तक बदला रहेगा मौसम

AI Generated Image |

न्यूज 11 भारत / पटना : मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इन जिलों में सुबह से बारिश जारी 

बक्सर, सुपौल और छपरा में सुबह-सुबह आंधी के साथ बारिश हो रही है। अंधेरा छाया है। लोगों को गाड़ियों की लाइट चालू कर के चलना पड़ रहा है। गोपालगंज में भी काले बादल छाए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यह प्री-मानसून गतिविधियों का असर है, जिसके कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटे तक मौसम बदला रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरपुर, मधुबनी, बेतिया और बगहा में बारिश हुई। 42.6 डिग्री के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। गया, छपरा, समेत 4 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहा।

प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बिहार में फिलहाल प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पूर्वी हवा के प्रभाव से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रही तो मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल बन सकता है। हालांकि, अभी बिहार में मानसून के औपचारिक प्रवेश की घोषणा नहीं की गई है। मौसम वैज्ञानिक लगातार बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भारत के मौसम तंत्र पर नजर बनाए हुए हैं।

अगले चार दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद 12 से 15 जून के बीच राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, रुक-रुककर बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

राजधानी में कैसा रहेगा मौसम

पटना में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ स्थानों पर तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी है। दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, लेकिन उमस बनी रह सकती है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और आम नागरिकों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज देखने को मिल सकता है।
 

संबंधित सामग्री

14 जून 2026 का मौसम: झारखंड के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से रहें सतर्क

झारखंड

14 जून 2026 का मौसम: झारखंड के कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से रहें सतर्क

ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद को भी नहीं मिली राहत: खान सर के गार्ड्स की जमानत पर भी  सुनवाई टली

बिहार

ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद को भी नहीं मिली राहत: खान सर के गार्ड्स की जमानत पर भी सुनवाई टली

पटना सिविल कोर्ट में खान सर के बॉडी गार्ड्स और ज्ञान बिंदु के रौशन आनंद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। दोनों ही मामलों में सुनवाई टल गई।

बिहार में निजी स्कूलों को वेबसाइट पर अपडेट करना होगा पूरा ब्योरा, 30 जून तक अल्टीमेटम

बिहार

बिहार में निजी स्कूलों को वेबसाइट पर अपडेट करना होगा पूरा ब्योरा, 30 जून तक अल्टीमेटम

पटना के निजी स्कूलों को 30 जून तक अपनी वेबसाइट पर शिक्षकों की संख्या, योग्यता, फीस और जरूरी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। ऐसे नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

सहरसा में महिला की निर्मम हत्या: गला घोंटकर मारने के बाद फरार पति, तलाश जारी

बिहार

सहरसा में महिला की निर्मम हत्या: गला घोंटकर मारने के बाद फरार पति, तलाश जारी

सहरसा शहर के पंचवटी चौक स्थित एक किराए के मकान में एक महिला की निर्मम हत्या का सामने आया है। मृतका की मां ने अपने दामाद पर ही हत्या का आरोप लगाया है।

बिहार में चलती ट्रेन में बदमाशों ने की फायरिंग, अफसर के पति को दागा बुलेट

बिहार

बिहार में चलती ट्रेन में बदमाशों ने की फायरिंग, अफसर के पति को दागा बुलेट

बिहार के खगड़िया में बदमाशों ने चलती ट्रेन में एक यात्री के सीने में गोली मार दी। घायल शख्स की पहचान देव कुमार गुंजन के रूप में हुई है।