फिल्मी अंजाद में पत्नी का शव ठिकाने लगाने की थी तैयारी, पुलिस ने दबोचा

फिल्मी अंजाद में पत्नी का शव ठिकाने लगाने की थी तैयारी, पुलिस ने दबोचा

बिहार के नवादा जिले में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या करके उसका शव स्कॉर्पियो से लेकर फरार हो रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फिल्मी अंजाद में पत्नी का शव ठिकाने लगाने की थी तैयारी  पुलिस ने दबोचा

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: नवादा जिले के नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी नरहट थाना क्षेत्र के पांडेय चक गांव में हुई, जहां किरण देवी (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका की पहचान पांडेय चक निवासी जितेंद्र प्रसाद उर्फ जितेंद्र यादव की पत्नी किरण देवी के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी पति जितेंद्र यादव को हिरासत में ले लिया।

वाहन में शव लेकर फरार की कोशिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो में महिला का शव लेकर कुछ लोग भाग रहे हैं। सूचना के सत्यापन के दौरान, पुलिस ने हिसुआ के नौआबागी के समीप से स्कॉर्पियो को रोका। वाहन से हाथ में स्लाइन लगी एक महिला को बरामद किया गया। दूसरी गाड़ी से महिला के पति को भी हिरासत में ले लिया गया। महिला को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना फॉरेंसिक टीम को दी गई, जिसने मौके से कई सैंपल जब्त किए।

पांच लोगों पर आरोप 

मृतका के भाई रंजीत प्रसाद यादव ने नरहट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। रंजीत, अकबरपुर थाने के दरियापुर गांव के महेश प्रसाद उर्फ भूखन यादव के पुत्र हैं। उनकी शिकायत में जितेंद्र समेत ससुराल के पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जो सभी पांडेय चक के निवासी हैं। रंजीत का आरोप है कि इन सभी लोगों ने मिलकर उनकी बहन के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय वे शव को बिहारशरीफ की ओर ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष गौतम कुमार के अनुसार, इस मामले में नरहट थाना कांड संख्या-129/26 दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
 

संबंधित सामग्री

50 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी, वर्दी में रील बनाने पर गिरी गाज

क्राइम

50 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी, वर्दी में रील बनाने पर गिरी गाज

बिहार पुलिस ने वर्दी में सोशल मीडिया रील बनाने वाले लगभग 50 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सूची भेजकर SOP उल्लंघन पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए है

Summer Special Train: बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे से जारी किया शेड्यूल

बिहार

Summer Special Train: बिहार से हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे से जारी किया शेड्यूल

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए साउथ सेंट्रल रेलवे ने बिहार से हैदराबाद के लिए अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

बिहार

Road Project In Bihar: बिहार के इन जिलों में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, फोरलेन सड़क निर्माण से कम हो जाएगी पटना की दूरी

पटना-भोजपुर-सासाराम फोरलेन सड़क के निर्माण का काम बहुत जल्द शुरू किया जाएगा। इसके निर्माण से पटना से सासाराम तक का चार घंटे का सफर 2 घंटे में पूरा हो जाएगा।

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार

बिहार में झगड़ा छुड़ाने गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला, मौत के बाद लोगों का सड़क जाम

बिहार के जमुई जिले में झगड़े को खत्म कराने गए युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार

बिहार में तेज रफ्तार ने ली दो जिंदगी, ट्रक-बाइक की टक्कर में युवकों की मौत

बिहार के सुपौल जिले में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।