न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिहार विधान परिषद ने ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट के कुल 24 पदों पर भर्ती निकाली हैं. अगर आप 10वीं पास है और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे है तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2025 हैं.
कितने पदों पर भर्ती?
इस भर्ती के माध्यम से ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट के कुल 24 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.
आवेदन कब से शुरू
आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी हैं. आवेदन शुल्क 100 रूपए हैं.
शैक्षिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य.
- हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में काम करने का ज्ञान होना चाहिए.
- साइकिल चलाना आना चाहिए.
- ड्राइवर पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस आवश्यक हैं.
आयु सीमा
- सामान्य श्रेणी: 18 से 37 वर्ष
- महिलाओं और ओबीसी उम्मीदवार: 40 वर्ष
- अनुसूचित जाति/जनजाति: 42 वर्ष
वेतन
- ड्राइवर: पे लेवल 2 के अनुसार 19,900 से 63,200 रूपए प्रति माह
- ऑफिस अटेंडेंट: पे लेवल 1 के अनुसार 18,000 से 56,000 रूपए प्रति माह
- इसके अलावा अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे.
सेलेक्शन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा के आधार पर चयन
- ड्राइवर पद के लिए ड्राइविंग टेस्ट अनिवार्य
अगर आप सरकारी नौकरी में स्थायी और आकर्षक वेतन के साथ करियर बनाना चाहते है, तो इस अवसर को हाथ से जाने न दें. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट blcsrecruitment.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
यह भी पढ़े: Filmfare Awards 2025: अभिषेक बच्चन को मिला 25 साल बाद बेस्ट एक्टर, ‘लापता लेडीज’ ने बिखेरा जलवा