प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, सारण में हाई-वोल्टेज ड्रामा

प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, सारण में हाई-वोल्टेज ड्रामा

सारण में अमनौर के पकरी मोहम्मद गांव में प्रेमी के शादी से मुकरने पर युवती ने टावर पर चढ़कर किया विरोध। पुलिस और ग्रामीणों की सांसें अटकीं।

प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका सारण में हाई-वोल्टेज ड्रामा

न्यूज 11 भारत/ बिहार डेस्क (पवन, छपरा) बिहार के सारण जिले से शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अमनौर थाना क्षेत्र के पकरी मोहम्मद गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर गांव के ही ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती की इस जिद ने न केवल परिजनों, बल्कि पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फुला दिए।

'शादी करो, तभी नीचे उतरूंगी' युवती की जिद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से बेहद नाराज थी। शनिवार की सुबह उसने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए आत्मघाती कदम उठाया और मोबाइल टावर के शिखर पर जा बैठी। टावर के नीचे खड़े लोगों और परिजनों ने उसे नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन युवती का साफ कहना था कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर आकर शादी का वादा नहीं करता, वह नीचे नहीं आएगी।

घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, जुटी भारी भीड़

जैसे ही यह खबर गांव में फैली, टावर के नीचे हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे और कई लोग युवती को सुरक्षित नीचे आने के लिए मिन्नतें करते दिखे। युवती की जान जोखिम में देख पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

मौके पर पहुंची पुलिस, रेस्क्यू की कोशिश जारी

घटना की सूचना मिलते ही अमनौर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने माइक के जरिए युवती को समझाने और उसका भरोसा जीतने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन की टीम बेहद सतर्कता बरत रही है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके।

शांतिपूर्ण समाधान की तलाश

फिलहाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस मिलकर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस उस युवक से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है जिस पर युवती शादी का दबाव बना रही है। पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

संबंधित सामग्री

ड्यूटी से गायब थे डॉक्टर आए भी तो लुंगी-गंजी में, विधायक ने रंगे हाथ पकड़ लगा दी क्लास

बिहार

ड्यूटी से गायब थे डॉक्टर आए भी तो लुंगी-गंजी में, विधायक ने रंगे हाथ पकड़ लगा दी क्लास

कैमूर के रामगढ़ अस्पताल में लुंगी-गंजी पहनकर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को विधायक ने लगाई फटकार। सीएस से सस्पेंशन की मांग। घायलों को बनारस रेफर कराया।

Bihar News : डीटीओ कार्यालय में शराब का ‘खजाना’! गार्ड रूम से बोतलों की बरामदगी के बाद मचा हड़कंप

बिहार

Bihar News : डीटीओ कार्यालय में शराब का ‘खजाना’! गार्ड रूम से बोतलों की बरामदगी के बाद मचा हड़कंप

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बीच बक्सर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले के जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ ऑफिस) परिसर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है।

Bihar Crime: बिहार में बदमाशों का दुस्साहस, किशोर की हत्या कर शव को घर में फेंका

बिहार

Bihar Crime: बिहार में बदमाशों का दुस्साहस, किशोर की हत्या कर शव को घर में फेंका

बिहार के रोहतास जिले में एक किशोर की हत्या कर शव को उसके घर में फेंक दिया है और मौके से फरार हो गए। गले में फांसी का फंदा भी मिला है।

Bihar News: पीएम मोदी की अपील का असर! आज पैदल ऑफिस पहुंचे बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश

बिहार

Bihar News: पीएम मोदी की अपील का असर! आज पैदल ऑफिस पहुंचे बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश

पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर अब बिहार सरकार में भी देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश आज अपने सरकारी आवास से पैदल कार्यालय पहुंचे।

Bihar Police Vacancy: बिहार पुलिस में बंपर वैकेंसी, इतने पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

बिहार

Bihar Police Vacancy: बिहार पुलिस में बंपर वैकेंसी, इतने पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

बिहार पुलिस नौकरी का सपना देख रहे नौजवानों के लिए खुशखबरी है। बिहार पुलिस में बंपर भर्ती निकाली है। गृह विभाग ने पुलिस में कुल 20 हजार 937 पदों के लिए भर्ती निकाली है।