सत्ता के लिए साथ, हार के बाद राजद और माले गद्दार और भ्रष्टाचारी: प्रतुल शाह देव

Rajya Sabha Election

सत्ता के लिए साथ, हार के बाद राजद और माले गद्दार और भ्रष्टाचारी: प्रतुल शाह देव

कांग्रेस की घटिया दोहरी राजनीति उजागर

सत्ता के लिए साथ हार के बाद राजद और माले गद्दार और भ्रष्टाचारी प्रतुल शाह देव 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में मची बौखलाहट अब सार्वजनिक कलह में बदल गई है. भाजपा के प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के प्रभारी के. राजू द्वारा सहयोगी दलों को भ्रष्टाचारी और धोखेबाज बताना तथा कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा द्वारा उन्हें गद्दार कहना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस हार के सदमे से उबर नहीं पा रही है और अब अपनी विफलता का ठीकरा दूसरों के सिर फोड़ रही है.

प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस के प्रभारी के राजू के पास संजय जैसी दिव्य दृष्टि हो गई कि उन्हें दूसरे दलों के विधायकों के द्वारा दिए गए वोट भी दिखने लगे? कांग्रेस को देश और झारखंड की जनता को बताना चाहिए कि जिस राजद और माले जैसे दलों के साथ वह वर्षों तक सत्ता का सुख भोगती रही, जिनके साथ मिलकर सरकारें चलाईं, चुनाव लड़े और राजनीतिक लाभ उठाया, आज अचानक वही दल कांग्रेस की नजर में भ्रष्टाचारी, धोखेबाज और गद्दार कैसे हो गए? अगर वे इतने ही अविश्वसनीय थे तो कांग्रेस उनके साथ सत्ता में क्यों बैठी थी? और अगर नहीं थे, तो आज हार के बाद ऐसे आरोप लगाकर कांग्रेस अपनी राजनीतिक दिवालियापन का परिचय क्यों दे रही है.

प्रतुल ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास यही रहा है. जब तक सत्ता मिलती है तब तक साथी अच्छे लगते हैं, लेकिन जैसे ही राजनीतिक झटका लगता है, कांग्रेस अपने सहयोगियों पर ही कीचड़ उछालने लगती है. यह वही कांग्रेस है जिसमें रातों-रात सत्ता के लिए अपने वर्षों पुराने विश्वस्त सहयोगी डीएमके का हाथ रातों रात छोड़कर सत्ता के लिए टीवीके का हाथ थाम लिया था.प्रतुल ने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी संस्कृति रही है.अपनी हार की जिम्मेदारी कभी स्वीकार मत करो, किसी और को दोषी ठहरा दो. राज्यसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद कांग्रेस की हताशा और अहंकार दोनों सामने आ गए हैं. जनता देख रही है कि जो पार्टी अपने सहयोगियों का सम्मान नहीं कर सकती, वह जनता के विश्वास का सम्मान क्या करेगी.

यह भी पढ़ें- नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी से मिले आजसू नेता हरेलाल महतो

 

संबंधित सामग्री

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

झारखंड

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

कोर्ट के आदेश पर सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 50/2021 के तहत दर्ज एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए.

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

झारखंड

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

नो हेलमेट नो पेट्रोल का उल्लंघन करने के लिए 11 पेट्रोल पंप को नोटिस

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है और मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

झारखंड

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

चैनपुर प्रखंड कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की अनुपस्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में एक बड़ी बाधा बनती जा रही है.

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

झारखंड

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

कटकमदाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव - पसई एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतागढ़ा में अलग अलग घरों में छापेमारी