राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

राहुल गांधी का जन्मदिन

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इन्द्रा भवन में आयोजित समारोह में बड़कागांव की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद शामिल हुई.

राहुल गांधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुईं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के 56वें जन्मदिन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इन्द्रा भवन में आयोजित समारोह में बड़कागांव की पूर्व विधायक एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद शामिल हुईं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके नेतृत्व और जनहितकारी संघर्षों की सराहना की. 

इस अवसर पर अंबा प्रसाद ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज़ बनकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं.

समारोह के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, सांसद प्रियंका गांधी एवं देशभर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया. कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भी कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन की शुभकामनाओं वाले पोस्टर और बैनर लगाए गए तथा उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम आयोजित किया गया. 

अंबा प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी का जनसेवा, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के प्रति समर्पण करोड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ें- रांची के कई इलाकों में शनिवार को गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस और लाइन कार्य के चलते कटौती.. देखें डिटेल्स

संबंधित सामग्री

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

झारखंड

एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए

कोर्ट के आदेश पर सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना कांड संख्या 50/2021 के तहत दर्ज एनडीपीएस के फरार आरोपी के घर यूपी जाकर सिमडेगा पुलिस ने इस्तेहार चिपकाए.

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

झारखंड

एनएच को एक्सिडेंट फ्री बनाने के लिए "हाईवे टास्क फोर्स" का गठन

नो हेलमेट नो पेट्रोल का उल्लंघन करने के लिए 11 पेट्रोल पंप को नोटिस

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पशु तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है और मौके से दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

झारखंड

अधिकारियों की मनमानी से बेपटरी हुई चैनपुर प्रखंड की व्यवस्था, मुखिया ने खोला मोर्चा

चैनपुर प्रखंड कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की अनुपस्थिति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में एक बड़ी बाधा बनती जा रही है.

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

झारखंड

पसई और सीतागढ़ा गांव के अलग-अलग घरों में छापेमारी, 600 किग्रा जावा महुवा विनष्ट व 150 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

कटकमदाग़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव - पसई एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतागढ़ा में अलग अलग घरों में छापेमारी