चर्चित आर्म्स एक्ट मामला

2018 के चर्चित आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति चंद्रशेखर वर्मा को 7-7 साल की सजा

एमपी-एमएलए विशेष अदालत का फैसला, दोनों पर 90-90 हजार रुपये का जुर्माना भी

By : Ark Sahuliyar
2018 के चर्चित आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति चंद्रशेखर वर्मा को 7-7 साल की सजा

न्यूज़11 भारत 
बेगूसराय
/डेस्क: बेगूसराय के बहुचर्चित वर्ष 2018 के आर्म्स एक्ट मामले में पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को अदालत से बड़ा झटका लगा है. एमपी-एमएलए मामलों की विशेष अदालत ने दोनों को दोषी ठहराते हुए सात-सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही अदालत ने दोनों पर 90-90 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है. फैसला सुनाए जाने के बाद अदालत के निर्देश पर मंजू वर्मा और चंद्रशेखर वर्मा को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया.

आठ साल तक चली सुनवाई, अब आया फैसला
यह मामला वर्ष 2018 में बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना में कांड संख्या-143/2018 के तहत दर्ज किया गया था. मामला अवैध हथियार रखने से जुड़ा था. केस दर्ज होने के बाद करीब आठ वर्षों तक अदालत में सुनवाई चली. लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद विशेष अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और दलीलों के आधार पर दोनों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई.

अभियोजन और बचाव पक्ष ने रखीं दलीलें
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से लोक अभियोजक संतोष कुमार और अपर लोक अभियोजक आरपी यादव ने अदालत में पक्ष रखा. वहीं, बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मंजू वर्मा और चंद्रशेखर वर्मा का पक्ष रखते हुए अदालत के समक्ष अपनी दलीलें पेश कीं. वर्ष 2018 में दर्ज यह मामला बिहार की राजनीति में काफी चर्चा का विषय बना था. 

यह भी पढ़ें- ब्रॉड पीक पर एवलांच में मशहूर पर्वतारोही Nirmal 'NIMS' Purja का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.