स्वतंत्रता दिवस

पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा, देश की एकता, अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश

80वें स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 7, सर्कुलर रोड आवास पर तिरंगा फहराया। 

By : Rani Thakur
पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने फहराया तिरंगा, देश की एकता, अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा/ पटना:  
80वें स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 7, सर्कुलर रोड आवास पर तिरंगा फहराया। 

इस मौके पर नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने लोकतंत्र को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। नीतीश कुमार ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का भी संदेश दिया। 

इस विशेष कार्यक्रम में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधान परिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी भी मौजूद रहे। इनके अलावा सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

स्वतंत्रता दिवस पर जदयू नेताओं ने राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। मौके पर नीतीश कुमार ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएंदी। 
 
संबंधित सामग्री

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर समेत दो गिरफ्तार 

बेगूसराय सेल टैक्स कार्यालय में पदस्थापित असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

लखीसराय में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: उग्र विरोध के बीच पुलिस का लाठीचार्ज, अफरा-तफरी का माहौल

सूर्यगढ़ा बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी (बुलडोजर) के जरिए सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। <br/><br/>

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।